23.5 C
Jabalpur
August 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

गंगनानी हादसा : बस के पेड़ पर लटकने से बची यात्रियों की जान

उत्तरकाशी/ऋषिकेश, 12 जून । उत्तरकाशी गंगोत्री हाइवे पर गंगनानी के पास मंगलवार देर रात बस के अनियंत्रित होकर 20 मीटर गहरी खाई में गिरने से तीन यात्रियों की मौत हो गई थी। इस हादसे में घायल सभी लोगों से उनका हालचाल जानने के लिए बुधवार सुबह जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने बस दुर्घटना के घायल लोगों का हालचाल पूछा। साथ ही उन्होंने बताया कि गंगनानी बस दुर्घटना में तीन महिला यात्रियों की मृत्यु हुई है, और 26 लोग घायल हुए हैं। बस में चालक व परिचालक सहित कुल 29 लोग सवार थे। उत्तरकाशी में देर रात हुई बस दुर्घटना के मामले में एम्स प्रशासन ने बुधवार को बताया कि फिलहाल 17 घायलों को ऋषिकेश एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनमें से 1 व्यक्ति वेंटिलेटर पर है। सात घायलों की स्थिति गंभीर है। अन्य 9 साधारण रूप से घायल हुए हैं। जिनका उपचार ट्रॉमा सेंटर में किया गया। बता दें कि गंगोत्री से दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों से भरी बस मंगलवार देर रात अचानक खाई में जा गिरी। बस में 29 यात्री मौजूद थे, जिनमें से 3 महिलाओं की मौत हो गई। 26 लोग घायल हो गए। हादसा रात करीब नौ बजे गंगनानी से लगभग 50 मीटर की दूरी पर हुआ, जब बस अचानक से अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बस 50 फुट गहरी खाई में जाकर एक पेड़ पर अटक गई। जिससे कई यात्रियों की जान बच गई। अगर बस नदी में गिरती तो ज्यादा लोगों की मौत हो सकती थी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस दुर्घटना पर एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट शेयर करते हुए जानकारी साझा की थी। उन्होंने लिखा कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बस दुर्घटना का पता चला है।

अन्य ख़बरें

कभी आईएफएस अफसर बनना चाहते थे अमिताभ बच्चन, दो नंबर से पास होने का सुनाया था किस्सा

Newsdesk

ईश्वरीय प्रजापिता विश्वविद्यालय की बहनों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को बांधी राखी

Newsdesk

नॉर्वे के किंग हेराल्ड का 89 साल में हुआ निधन, पीएम मोदी ने दुख जताया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading