18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

पीएम आवास योजना में 3 करोड़ अतिरिक्त घरों के ऐलान के बाद रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन शेयरों में तेजी

 मुंबई, 12 जून । रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर के शेयरों में बुधवार को तेजी देखी जा रही है। इस सेक्टर में तेजी की वजह प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत ग्रामीण और शहरी इलाकों में 3 करोड़ अतिरिक्त घर बनाने की घोषणा है। यह लगातार तीसरा सत्र है जब रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन शेयरों में तेजी देखी जा रही है। बुधवार के कारोबारी सत्र में गोदरेज प्रॉपर्टीज, महिंद्रा लाइफस्पेस, एलआईसी हाउसिंग, अल्ट्राटेक सीमेंट, अंबुजा सीमेंट, श्री सीमेंट और एनसीसी के शेयर हरे निशान में हैं। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर करीब 10 प्रतिशत, अंबुजा और श्री सीमेंट का शेयर 6 प्रतिशत, गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर 5 प्रतिशत, महिंद्रा लाइफस्पेस का शेयर 9 प्रतिशत, एलआईसी हाउसिंग का शेयर 11 प्रतिशत और एनसीसी का शेयर करीब 10 प्रतिशत बढ़ चुका है। सरकार की ओर से पीएम आवास योजना 2015-16 से चलाई जा रही है। इसमें पात्र लोगों को सरकार द्वारा घर बनाने के लिए सहायता दी जाती है। इस योजना की शुरुआत के बाद से 4.21 करोड़ से ज्यादा घर बनाने के लिए सरकार मदद दे चुकी है।

अन्य ख़बरें

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading