August 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

विपक्ष का काम सवाल उठाना, एनडीए सरकार आपसी सौहार्द पर बनी : ज़मा खान

 पटना, 12 जून । बिहार सरकार के मंत्री ज़मा खान ने केंद्र सरकार के गठन पर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम है सवाल उठाना, उसकी आलोचना मैं नहीं करूंगा। केंद्र में एनडीए की सरकार बनी है और हमारे नेता जो भी निर्णय लेते हैं, उस पर हम लोग चलते हैं और चलते रहेंगे। ‘बैसाखी के सहारे सरकार चलेगी’, विपक्ष के इस बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि आपसी सौहार्द पर यह सरकार बनी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस सरकार में शामिल हैं। इस सरकार को हम लोग पांच साल चलाएंगे। नीतीश कुमार ने सरकार को जो समर्थन दिया है, वह आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए विशेष पैकेज को लेकर पहले भी लगे हुए थे और सीएम नीतीश कुमार आज भी लगे हुए हैं। केंद्र में अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री नहीं बनाए जाने पर ज़मा खान ने कहा कि अभी बहुत सारी चीजें बाकी है। मंत्रालय का विस्तार होगा तो निश्चित तौर पर इस पर भी ध्यान दिया जाएगा, बहुत सारा विस्तार अभी बाकी है। राहुल गांधी के यह कहने कि अगर प्रियंका गांधी नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ती तो दो लाख से अधिक वोटो से जीततीं। इस पर ज़मा खान ने कहा कि यह समय बताता, अब बोलने से कोई फायदा नहीं है।

अन्य ख़बरें

पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी से हमला, बचाने पहुंचे माता-पिता और बहनों को भी पीटा, चार पर FIR

Newsdesk

घर के पास खड़ी कार के चारों टायर और अलॉय व्हील चोरी, जैक और ईंटों पर छोड़ गए चोर

Newsdesk

चरने गईं 10 भैंसों में से चार चोरी, दो महीने की जांच के बाद घमापुर थाने में FIR

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading