23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
खेल

सूर्या ने दिखाया कि वे सिर्फ आक्रामक नहीं जुझारू पारी भी खेल सकते है : रोहित

न्यूयॉर्क, 13 जून। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की, जिनकी नाबाद 49 गेंदों में 50 रन की पारी की बदौलत भारत ने टूर्नामेंट के सह-मेजबान यूएसए पर सात विकेट से जीत दर्ज कर आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के सुपर 8 में जगह बनाई। रोहित शर्मा ने कहा कि सूर्यकुमार ने अपनी अलग शैली दिखाई है, जिसकी उम्मीद अनुभवी खिलाड़ियों से की जाती है। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी को भी परिस्थिति के हिसाब से पूरी तरह से ढाला। सूर्या ने यह साबित किया कि वह सिर्फ आक्रामक नहीं जुझारू पारी भी खेल सकते हैं। यह सूर्यकुमार की वह पारी नहीं थी जिसके लिए वो मशहूर हैं। इसके बावजूद वह अपने कप्तान रोहित शर्मा को प्रभावित करने में सफल रहे। रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा, “सूर्या ने दिखाया कि वह एक अलग तरह की शैली के साथ भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। आप अनुभवी खिलाड़ियों से यही उम्मीद करते हैं। मैदान पर उतरने के बाद अक्सर आप परिस्थितियों के हिसाब से बल्लेबाजी करने का प्रयास करते हैं। सूर्यकुमार ने कुछ वैसा ही किया। “सूर्यकुमार और शिवम दुबे के बीच हुई 67 रनों की साझेदारी हमारे लिए अहम थी। अंत में वह हमें जीत तक लेकर गए और यह एक शानदार प्रयास था।” रोहित ने परिस्थिति को बल्लेबाजों के लिए मुश्किल बताया लेकिन अपने गेंदबाजों खासतौर से अर्शदीप सिंह की तारीफ की। अर्शदीप ने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट लिए और अपने चार ओवरों के कोटे में 9 रन देकर चार विकेट लिए, जो उनका टी20 आई करियर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। रोहित ने आगे कहा, “हम जानते थे कि गेंदबाजों को सामने से हमारी टीम को नेतृत्व करना होगा। हम जानते थे कि इस पिच पर रन बनाना मुश्किल है। हमारे गेंदबाजों ने शानदार काम किया। यहां पर क्रिकेट खेलना आसान नहीं है।” अमेरिका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 110 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 18.2 ओवर में 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए जबकि कप्तान रोहित शर्मा 3 रन बनाकर आउट हुए। यहां से यूएसए ने मैच पूर पूरी तरह से अपना दबदबा बना लिया था लेकिन सूर्यकुमार यादव ने 49 बॉल पर नाबाद 50 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 35 बॉल पर नाबाद 31 रनों की जुझारू पारी खेली। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 65 बॉल पर 67 रन की पार्टनरशिप हुई। ऋषभ पंत 18 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान रोहित शर्मा ने 3 रन बनाए, जबकि विराट कोहली खाता नहीं खोल सके। सौरभ नेत्रवल्कर को 2 विकेट मिले, अली खान ने एक विकेट लिया।

अन्य ख़बरें

राशिद खान ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में पूरा किया विकेटों का दोहरा शतक, दुनिया के पहले गेंदबाज बने

Newsdesk

सिकंदर रजा अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतक लगाने वाले पूर्णकालिक देशों के सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

Newsdesk

मुंबई इंडियंस ने कोचिंग सेटअप काे दिया ‘नया लुक’, पोलार्ड के बाद उथप्पा, मैक्लेनेघन, दिलीप और कुलकर्णी की एंट्री

Newsdesk

Leave a Comment