32.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर पीएम मोदी ने की हाईलेवल बैठक

 नई दिल्ली, 13 जून । जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुई आतंकी घटनाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल समेत अन्य अधिकारियों संग हाई लेवल बैठक की। इस दौरान पीएम मोदी को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा संबंधी स्थिति की पूरी जानकारी दी गई और उन्हें आतंकवाद विरोधी प्रयासों से अवगत कराया गया। पीएम मोदी ने बैठक में आतंकवाद के खिलाफ सख्त एक्शन के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, पीएम मोदी ने आतंकी हमलों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की। साथ ही उन्होंने घाटी में सुरक्षाबलों की तैनाती और एक्शन प्लान को लेकर भी जानकारी ली है। एलजी मनोज सिन्हा ने पीएम मोदी को जम्मू-कश्मीर के ताजा हालत पर जानकारी दी है और स्थानीय प्रशासन के प्रयासों के बारे में भी बताया। बता दें कि बीते 4 दिनों में जम्मू-कश्मीर में तीन जगहों रियासी, कुठआ और डोडा जिले में आतंकी हमला हुआ है। इन आतंकी हमलों में 9 लोगों और एक सुरक्षाबल के जवान की जान चली गई। इसके अलावा कई सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग घायल भी हुए हैं। डोडा जिले में हुए आतंकी हमलों के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए। साथ ही इन आतंकियों की सूचना देने पर इनाम का ऐलान भी किया है। पुलिस ने इन आतंकवादियों के बारे में ठोस जानकारी देने वाले को 20 लाख रुपये (प्रत्येक पर पांच लाख रुपये) का इनाम देने की भी घोषणा की। बुधवार को करीब 1.45 बजे आतंकवादियों ने डोडा जिले के भद्रवाह इलाके के चत्तरगल्ला में 4 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की जॉइंट चेकपोस्ट पर फायरिंग कर दी। एक अन्य घटना में, आतंकवादियों ने गंडोह इलाके में एक तलाशी दल पर हमला किया, जिसमें एक पुलिसकर्मी सहित सात सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए हैं। माना जा रहा है कि ये आतंकी भद्रवाह, थाथरी, गंडोह के ऊपरी इलाकों में छिपे हो सकते हैं।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading