19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘सिंघम अगेन’ को लेकर अजय देवगन ने कहा, अभी थोड़ा काम बाकी है

मुंबई, 13 जून। बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने अपनी अगली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के बारे में बड़ा अपडेट शेयर किया। एक्टर ने गुरुवार को मुंबई के जुहू में मीडिया से बातचीत की। जब मीडिया ने अजय से पूछा गया कि क्या ‘सिंघम अगेन’ 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी, तो अजय ने जवाब देते हुए कहा, “फिल्म पर अभी कुछ काम बाकी है, हमें कुछ पार्ट्स की शूटिंग करनी है।” उन्होंने आगे बताया, “यह एक बड़ी फिल्म है और हम जल्दबाजी में कुछ नहीं करना चाहते। जल्दबाजी में काम खराब होता है और हम नहीं चाहते कि ऐसा हो।” ‘सिंघम’ और ‘सिंघम रिटर्न्स’ के बाद डायरेक्टर रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ पुलिस यूनिवर्स की पांचवीं और ‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसमें अजय एक बार फिर बाजीराव सिंघम के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं दीपिका पादुकोण फर्स्ट लेडी कॉप के रूप में नजर आएंगी । फिल्म में करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ भी हैं। हाल ही में, रोहित शेट्टी ने फिल्म का कश्मीर शेड्यूल पूरा किया। अगर ‘सिंघम अगेन’ 15 अगस्त को रिलीज होती है, तो इसकी टक्कर बॉक्स-ऑफिस पर अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ से होगी। अजय देवगन की हाल ही में तक दो फिल्में ‘शैतान’ और ‘मैदान’ रिलीज हुई। अब उनकी फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ भी थिएटर में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह फिल्म 5 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में अजय के साथ एक बार फिर तब्बू नजर आएंगी।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading