32.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरे हों निर्माण कार्य : सीएम योगी

गोरखपुर, 15 जून । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्माणाधीन देवरिया बाईपास फोरलेन, नाला तथा तारामंडल क्षेत्र के सड़क और नाले का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को गोरखपुर चिड़ियाघर का निरीक्षण करने के बाद भगत चौराहे पर देवरिया बाईपास फोरलेन के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने भौतिक निरीक्षण करने के साथ ही प्रोजेक्ट के ड्राइंग मैप का भी अवलोकन किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को सीएम ने निर्देश दिया कि फोरलेन के निर्माण में गुणवत्ता से तनिक भी समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्माण समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने की भी हिदायत दी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नाले की ऊंचाई का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि इसमें आसपास के मोहल्ले का पानी आ सके। इसके साथ ही जहां जरूरी हो वहां चैम्बर बनाए जाएं। नाले को ढंककर इसे फुटपाथ के रूप में इस्तेमाल करने लायक बनाएं। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिए कि देवरिया बाईपास के शुरुआती कनेक्टिंग पॉइंट पर बन रहे नौसढ़-पैडलेगंज सिक्सलेन और फ्लाईओवर के पास सर्वे कर यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि कहीं भी भविष्य में जाम की समस्या न रहे। देवरिया बाईपास के बाद सीएम योगी तारामंडल क्षेत्र में बन रहे सड़क और नाले का जायजा लेने पहुंचे। तारामंडल के सामने निर्माण कार्य को देखने के बाद उन्होंने अधिकारियों से कहा कि काम में तेजी लाकर इसे जल्द पूरा किया जाए। गुणवत्ता के साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि इसकी ऊंचाई से आमजन को कोई असुविधा न हो।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading