24 C
Jabalpur
August 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुनी गई गोलियों की आवाज

 श्रीनगर, 17 जून । जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सोमवार सुबह गोलियों की आवाज सुनी गई, जिसके बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह बांदीपोरा जिले के अरागाम गांव में कुछ गोलियों की आवाज सुनी गई। अधिकारियों ने बताया, “इसके तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी शुरू कर दी। कुछ देर बाद गोलीबारी बंद हो गई। इलाके में तलाशी अभियान अब भी जारी है।” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को सुरक्षाबलों को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को कुचलने और एक सुचारू, सुरक्षित तथा घटना-मुक्त अमरनाथ यात्रा सुनिश्चित करने की सलाह दी। केंद्र के सख्त निर्देश के मद्देनजर, सुरक्षा बलों द्वारा जम्मू-कश्मीर में आने वाले दिनों में आतंकवादियों और उनके समर्थकों को निशाना बनाने के लिए बड़े पैमाने पर आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने की उम्मीद है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

अखिलेश यादव पर मंत्री सुरेश खन्ना का पलटवार, बोले- अपने कार्यकाल की कानून-व्यवस्था याद करें

Newsdesk

पमरे खेलकूद संघ द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल महोत्सव का आयोजन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading