18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

राज्यपाल ने बंगाल सरकार से राजभवन की सुरक्षा से कोलकाता पुलिस को हटाने के लिए कहा

कोलकाता, 17 जून । पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने सोमवार को नबन्ना स्थित राज्य सचिवालय को भेजे गए एक पत्र में राजभवन की सुरक्षा से कोलकाता पुलिस को तत्काल प्रभाव से हटाने के लिए कहा है। राजभवन के सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल बोस ने अपने पत्र में कहा है कि कोलकाता पुलिस की तैनाती के कारण वह सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं और इसलिए तत्काल प्रभाव से उन्हें हटा लिया जाना चाहिए। हालांकि खबर लिखे जाने तक राज्य सरकार ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। इससे पहले, 14 जून की शाम को राज्यपाल ने एक बयान जारी कर राजभवन की सुरक्षा में तैनात कोलकाता पुलिस के कर्मचारियों को तुरंत बदलने की मांग की थी। अब उन्होंने कोलकाता पुलिस को राजभवन से पूरी तरह हटाने की मांग की है। उस समय उन्होंने कहा था कि वह पुलिस विभाग के प्रभारी मंत्री से तब तक नहीं मिलेंगे जब तक चुनाव बाद हिंसा के पीड़ितों को उनसे मिलने नहीं दिया जाएगा। संयोग से, गृह मंत्रालय का प्रभार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास है और इस प्रकार पुलिस विभाग उन्हीं के अंदर आता है। राज्यपाल ने रविवार शाम को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और उनके साथ आये चुनाव बाद हिंसा के पीड़ितों से राजभवन में मुलाकात की। इसके बाद एक बयान जारी कर उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि उन्हें घर में नजरबंद कर लिया गया है। उन्होंने कहा, “मैं पश्चिम बंगाल के सभी महान सपूतों की कसम खाता हूं कि इस मामले में मैं चरम बिंदु तक जाऊंगा।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading