19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

‘कोटा फैक्ट्री 3’ से लेकर ‘बैड कॉप’ तक, इस सप्ताह ओटीटी पर रिलीज हो रहीं ये दमदार फिल्में, सीरीज

नई दिल्ली, 20 जून । जिस तरह थिएटर्स में हर सप्ताह फिल्में रिलीज होती हैं वैसे ही ओटीटी पर भी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं। ओटीटी पर यह सप्ताह एंटरटेनमेंट से भरपूर होगा, इसमें जितेंद्र कुमार स्टारर ‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3 और गुलशन देवैया तथा अनुराग कश्यप की ड्रामा ‘बैड कॉप’ स्ट्रीम होगी। इस सप्ताह इन 5 टाइटल्स ने आईएएनएस का ध्यान खींचा- ‘कोटा फैक्ट्री 3’: ब्लैक-एंड-व्हाइट सीरीज के नए सीजन में जितेंद्र कुमार, तिलोत्तमा शोम, मयूर मोरे, रंजन राज, आलम खान, रेवती पिल्लई, अहसास चन्ना और राजेश कुमार लीड रोल में हैं। कहानी में कोटा में पढ़ाई करने वाले बच्चों के संघर्ष को दिखाया गया है। इसमें जितेन्द्र कुमार ने जीतू भैया का किरदार निभाया है, जो पेशे से टीचर है। वह बच्चों को मोटिवेट करते नजर आएंगे। प्रतीश मेहता द्वारा निर्देशित और टीवीएफ प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ‘कोटा फैक्ट्री 3’ के के शो-रनर राघव सुब्बू हैं। उन्होंने पहले दो सीजन में निर्देशन किया था। यह शो 20 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। ‘फेडरर : ट्वेल्व फाइनल डेज’- इस डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म में रोजर फेडरर के शानदार करियर के आखिरी 12 दिनों को दिखाया गया है। इसे आसिफ कपाड़िया और जो सबिया ने मिलकर निर्देशित किया है। जॉर्ज चिग्नेल और आसिफ कपाड़िया द्वारा निर्मित, इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में रोजर फेडरर, मिर्का फेडरर, नोवाक जोकोविच, एंडी मरे और राफेल नडाल लीड रोल में हैं। यह प्राइम वीडियो पर 20 जून से स्ट्रीम हो रही है। ‘अमेरिका स्वीटहार्ट्स: डलास काउबॉय चीयरलीडर्स’: यह 2023-24 डलास काउबॉय चीयरलीडर्स टीम के ऑडिशन और ट्रेनिंग कैंप से लेकर एनएफएल सीजन के अंत तक उनकी जिंदगी को फॉलो करती है। एमी पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता ग्रेग व्हाइटली द्वारा निर्देशित, इस सीरीज के सात एपिसोड है। यह नेटफ्लिक्स पर 20 जून से स्ट्रीम हो रही है। ‘बैड कॉप’: पुलिस-विलेन पर आधारित इस अपकमिंग ड्रामा में गुलशन देवैया और अनुराग कश्यप लीड रोल में हैं, जबकि हरलीन सेठी और सौरभ सचदेवा भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित और रेंसिल डी’सिल्वा द्वारा लिखित ‘बैड कॉप’ 21 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। ‘ट्रिगर वॉर्निंग’: यह अमेरिकी एक्शन थ्रिलर फिल्म मौली सूर्या द्वारा निर्देशित और जॉन ब्रैंकाटो, जोश ओल्सन और हैली ग्रॉस द्वारा लिखित है। इसमें जेसिका अल्बा और एंथनी माइकल हॉल लीड रोल में हैं। कहानी में एक लड़की, जो स्पेशल फोर्स की कमांडो (जेसिका अल्बा) है, अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए वापस आती है। फिल्म थंडर रोड फिल्म्स और लेडी स्पिटफायर द्वारा निर्मित है। यह 21 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading