30.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

देश की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म के लिए साउथ डायरेक्टर के साथ काम करेंगे सनी देओल

 मुंबई, 20 जून। बॉलीवुड स्टार सनी देओल के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। हाल ही में एक्टर ने ‘बॉर्डर 2’ की अनाउंसमेंट की। अब वह अपने स्टारडम को एक लेवल और ऊपर ले जाते हुए देश की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म लेकर आने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने साउथ के डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी के साथ हाथ मिलाया है। दोनों एक एक्शन फिल्म में साथ में काम करेंगे। फिल्म का टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ है। इसे फिलहाल, ‘एसडीजीएम’ कहा जा रहा है। ‘एसडीजीएम’ दो नामों सनी देओल और गोपीचंद मलनेनी से मिलकर बना है। प्रोडक्शन बैनर माइथ्री मूवी मेकर्स ने गुरुवार को एक्स पर फिल्म की घोषणा की और लिखा, “देश की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म के लिए तैयार हो जाइए- ‘एसडीजीएम’, स्टारिंग एक्शन सुपरस्टार सनी देओल।” फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर इसी कैप्शन के साथ अपकमिंग तेलुगु फिल्म की घोषणा साझा की। मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में काम करने वाले गोपीचंद मलिनेनी ने 2010 में एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘डॉन सीनू’ से निर्देशन में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने ‘बॉडीगार्ड’, ‘बालूपु’, ‘पंडगा चेस्को’, ‘विनर’ और ‘क्रैक’ जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया। सनी को अब से पहले मेगा-ब्लॉकबस्टर ‘गदर 2’ में देखा गया था। वह जल्द ही राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित ‘लाहौर 1947’ में दिखाई देंगे। इसमें प्रीति जिंटा और अली फजल भी लीड रोल में हैं। आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म को राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं। वह ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल में भी नजर आएंगे। हाल ही में, ‘बॉर्डर’ फिल्म ने अपने रिलीज के 27 साल पूरे किए हैं। फिल्म 13 जून 1997 में रिलीज हुई थी। ‘बॉर्डर 2’ की अनाउंसमेंट करते हुए सनी ने लिखा, ”एक फौजी अपने 27 साल पुराने वादे को पूरा करने आ रहा है फिर से… इंडिया की सबसे बड़ी वॉर फिल्म ‘बॉर्डर 2’..।” सनी के झोली में ‘बाप’, ‘सूर्या’ और ‘अपने 2’ जैसी फिल्में भी हैं।

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading