25.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

शेयर बाजार तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 141 अंक बढ़ा

 मुंबई, 20 जून । भारतीय शेयर बाजार के लिए गुरुवार का कारोबारी सत्र मुनाफे वाला रहा। बाजार के सभी सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स 141 अंक या 0.18 प्रतिशत बढ़कर 77,478 और निफ्टी 51 अंक या 22 प्रतिशत बढ़कर 23,567 पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में गुरुवार को खरीदारी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 522 अंक या 0.95 प्रतिशत बढ़कर 55,473 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 110 अंक या 0.61 प्रतिशत 18,266 पर था। दिन के दौरान बैंकिंग शेयरों में भी तेजी थी। निफ्टी बैंक 385 अंक या 0.75 प्रतिशत बढ़कर 51,783 पर बंद हुआ। सेक्टर के हिसाब से देखें तो फिन सर्विस, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी और इन्फ्रा इंडेक्स बढ़कर बंद हुए हैं। वहीं, ऑटो, फार्मा और पीएसयू बैंक इंडेक्स दबाव के साथ बंद हुए। सेंसेक्स पैक में जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स और एचयूएल टॉप गेनर्स थे। जबकि, एमएंडएम, सन फार्मा, एनटीपीसी, एसबीआई, विप्रो और भारती एयरटेल टॉप लूजर्स थे। जानकारों का कहना है कि बाजार ने एक सीमित दायरे में कारोबार किया। शेयरों से जुड़ा एक्शन ज्यादा देखने को मिला। ऑटो सेक्टर में मुनाफावसूली हावी रही। हालांकि, मेटल और बैंकिंग शेयरों में भी खरीदारी रही है।

अन्य ख़बरें

डीजीपी ने राहुल गांधी के काफिले में चल रहे वाहनों में हुई टक्कर की जांच के दिए निर्देश

Newsdesk

कर्नाटक भाजपा ने पीएम मोदी के पिता पर खड़गे की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया, माफी की मांग की

Newsdesk

मध्य प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा उम्मीदवार पर हुई चर्चा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading