23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 222 अंक बढ़ा

मुंबई, 21 जून । भारतीय शेयर बाजार की शुक्रवार को सकारात्मक शुरुआत हुई। बाजार के ज्यादातर सूचकांकों में तेजी है। सुबह 9:38 बजे सेंसेक्स 222 अंक या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 77,700 और निफ्टी 71 अंक या 0.30 प्रतिशत बढ़कर 23,638 पर खुला। बाजार में सकारात्मक रुझान बना हुआ है। एनएसई पर 1567 शेयर हरे निशान में और 435 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। बैंकिंग शेयरों में बिकवाली देखी जा रही है। निफ्टी बैंक 109 अंक या 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,665 पर है। छोटे-मझोले शेयरों में तेजी बनी हुई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 252 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,728 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 109 अंक या 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,376 पर है। सेक्टर के हिसाब से देखें तो आईटी, फार्मा, मेटल और मीडिया इंडेक्स में तेजी है। ऑटो, एफएमसीजी, रियल्टी और बैंकिंग इंडेक्स में गिरावट है। जानकारों का कहना है कि बाजार में कंसोलिडेशन का दौर चल रहा है। खरीदारी और बिकवाली दोनों के लिए कोई बड़ा ट्रिगर नहीं है। अगर कोई भी मूव आता है तो मुनाफावसूली जरूर आएगी। हालांकि, इस बाजार में निजी बैंक अच्छे लग रहे हैं। इनमें पिछले दिनों बड़ी खरीदारी भी हुई है। सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, विप्रो, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, टाइटन और पावर ग्रिड टॉप गेनर्स हैं। टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, एचयूएल, कोटक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस टॉप लूजर्स हैं। ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और सियोल के बाजार लाल निशान में हैं। बैंकॉक और जकार्ता के बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार गुरुवार को सकारात्मक बंद हुए थे।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading