33 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अमरोहा में नहर में नहाने गया युवक डूबा, गोताखोर तलाश में जुटे

अमरोहा, 21 जून। उत्तर प्रदेश में अमरोहा के नौगांवा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां रामगंगा पोषक नहर में नहाने गए साहिल नाम का एक युवक पानी में डूब गया। गोताखोरों ने साहिल को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। गोताखोरों के मुताबिक, नहर का पानी काफी गहरा था, जिसके वजह से युवक संतुलन नहीं बना सका और वो तेजी से पानी के अंदर डूबने लगा। साहिल को डूबता देखकर गोताखोर उसकी ओर मदद के लिए भागे। उन्होंने साहिल को बचाने के लिए हर संभव कोशिश की, लेकिन उसे डूबने से नहीं बचाया जा सका। गोताखोरों ने नहर में युवक के डूबने की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से साहिल की तलाश में जुटी हुई है। उधर, इस घटना की सूचना पीड़ित के परिजन को भी दे दी गई है। साहिल के नहर में डूबने की सूचना मिलते ही उसके परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वाले साहिल को नहर से सुरक्षित खोज कर निकालने के लिए पुलिस से गुहार लगा रहे हैं।

अन्य ख़बरें

वीरांगना रानी दुर्गावती के 463वाॅं बलिदान दिवस भव्यता से मनाया जायेगा

Newsdesk

श्री जानकीरमण महाविद्यालय में भव्य काव्य गोष्ठी, साहित्य अकादमी सम्मान प्राप्त रचनाकारों का हुआ अभिनंदन

Newsdesk

25वीं पूर्वी जोन पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, जबलपुर बना ओवरऑल चैंपियन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading