18.3 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

अटेंशन सीकर कहे जाने पर ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित ने हेटर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

मुंबई, 22 जून । रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ शुरू हो चुका है। घर में 16 कंटेस्टेंट्स है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित की हो रही है। शो में उनकी एंट्री को लेकर कई लोग नाराज हैं और उनके सलेक्शन पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। शो में जाने से पहले आईएएनएस ने जब उनसे पूछा कि जो लोग उनपर अटेंशन पाने के लिए ड्रामा करने का आरोप लगा रहे हैं, उनसे वह क्या कहेंगी, तो चंद्रिका ने कहा, “मैं बस अपना प्वाइंट ऑफ व्यू रख रही हूं, ऐसा कुछ नहीं है। अगर मुझे अटेंशन पाने के लिए ड्रामा करना होता, तो मैं दो साल पहले करती, जब मैंने ठेली के साथ अपना बिजनेस शुरू किया था। उस वक्त मुझे पैसों की सख्त जरूरत थी।” “अगर लोगों को लगता है कि यह प्लान है… तो मैं चाहती हूं कि ऐसा हो, क्योंकि मैं जिंदगी में वाकई आगे बढ़ना चाहती हूं।” ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में शामिल होने के बारे में बात करते हुए चंद्रिका ने कहा, “मुझे जो मौका मिला है, वह बहुत बड़ा है, मैं इसे अच्छे से करूंगी, और इसके पीछे की वजह है मेरा परिवार, यह मेरे बेटे के अच्छे भविष्य के लिए है। मुझे लगता है कि इससे मुझे मदद मिलेगी।” चंद्रिका ने बताया कि उनके पास शो के लिए कोई खास गेम प्लान नहीं है। उन्होंने कहा, ”मेरे पास पहले से कोई प्लान नहीं है। मैंने हमेशा अपने बड़ों को कहते सुना है कि कभी प्लान मत बनाओ, क्योंकि प्लान के मुताबिक जिंदगी में कुछ नहीं होता। इसलिए, मैं वही करूंगी जो मेरे सामने आएगा।” उन्होंने आगे कहा, ”लोगों को लगता है कि चंद्रिका में बहुत ज्यादा एटीट्यूड है और वह बहुत ज्यादा लड़ती है। शायद जब वे मुझे वहां देखेंगे तो उन्हें मेरे बारे में काफी कुछ पता चलेगा।” चंद्रिका ने कहा, ”मुझे खाना खिलाना पसंद है। शो में मैं अन्य घरवालों को अपने हाथ का बना खाना खिलाऊंगी। उन्हें मेरा बनाया खाना पसंद आएगा।” आगे के प्लान के बारे में पूछे जाने पर एक्ट्रेस ने कहा, ”मैं वह सब कुछ करूंगी जो मेरे बिजनेस और मेरे परिवार का ख्याल रखे… मेरा एक छोटा सा सपना है: मैं अपने परिवार और बेटे को बहुत कंफर्टेबल लाइफ देना चाहती हूं और साथ ही अपने लिए भी कुछ समय चाहती हूं, जहां मुझे पैसे खर्च करने से पहले सोचना न पड़े।” ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में चंद्रिका दीक्षित के अलावा, इन्फ्लूएंसर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ घर में आए हैं। एक्ट्रेस सना मकबूल, सना सुल्ताना, एक्टर साई केतन राव, मैक्सटर्न, लव कटारिया, नीरज गोयत, पोलोमी दास, शिवानी कुमारी, दीपक चौरसिया, मनीषा खातवानी और विशाल पांडे भी शो के कंटेस्टेंट हैं। शो जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रहा है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading