23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 322 अंक फिसला

मुंबई, जून 24 । भारतीय शेयर बाजार सोमवार को चौतरफा गिरावट के साथ खुले। सुबह 9:35 बजे तक सेंसेक्स 322 अंक या 0.42 प्रतिशत गिरकर 76,887 अंक पर और निफ्टी 111 अंक या 0.47 प्रतिशत गिरकर 23,390 अंक पर था। निफ्टी बैंक भी 349 अंक या 0.68 प्रतिशत फिसलकर 51,312 अंक पर है। छोटी और मझौली कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांक 311 अंक या 0.56 प्रतिशत गिरकर 55,117 अंक पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांक 127 अंक या 0.70 प्रतिशत लुढ़ककर 18,107 अंक पर रहा। सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, वित्तीय सेवा, फार्मा, धातु और ऊर्जा सेक्टरों पर दबाव है। केवल एफएमसीजी सूचकांक ही हरे निशान में कारोबार कर रहा है। बाजार के गिरने की एक वजह फ्रंट रनिंग को लेकर क्वांट म्यूचुअल फंड पर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की जांच को माना जा रहा है। जानकारों का कहना है कि सेबी द्वारा क्वांट म्यूचुअल फंड की जांच करना बाजार के लिए नकारात्मक है। फिलहाल बाजार कंसोलिडेशन फेज में है। बाजार में सेक्टरोल बदलाव देखने को मिल सकता है। इस कारण मुनाफावसूली भी हो सकती है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो और जकार्ता के बाजार हरे निशान में हैं। वहीं, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सोल के बाजार लाल निशान में हैं। अमेरिकी बाजार सोमवार को सपाट बंद हुए थे। कच्चे तेल का बेंचमार्क लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा 84 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड वायदा 80 डॉलर प्रति बैरल पर है।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading