18.3 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

‘बैड कॉप’ में मेरा किरदार फुल-ऑन ‘मसाला’ एंटरटेनर से भरपूर : गुलशन देवैया

मुंबई, 24 जून। एक्टर गुलशन देवैया की वेब सीरीज ‘बैड कॉप’ रिलीज हो चुकी है। इसमें उनका किरदार फुल-ऑन ‘मसाला’ एंटरटेनर है, जिसमें एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी और थ्रिलर, सब कुछ शामिल है। गुलशन देवैया ने सीरीज में जुड़वा हमशक्ल भाइयों का किरदार निभाया है, जिनके नाम करण और अर्जुन हैं। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए गुलशन ने कहा: “‘बैड कॉप’ में मेरा किरदार फुल-ऑन ‘मसाला’ एंटरटेनर है, जो रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की एनर्जी की याद दिलाता है। मुझे अपने इस किरदार को निभाने में बहुत मजा आया।” उन्होंने कहा, “मुझे एक्शन सीक्वेंस किए हुए काफी समय हो गया है और इस सीरीज ने मुझे उस तरह की परफॉर्मेंस करने का मौका दिया है। ‘बैड कॉप’ में सब कुछ है, एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी, थ्रिलर, करण, अर्जुन और डीके बोस…जो इसे एक कंप्लीट एंटरटेनर फिल्म बनाते हैं। मुझे लगता है कि ऑडियंस को यह सीरीज बहुत पसंद आएगी।” सीरीज में अनुराग कश्यप, हरलीन सेठी और सौरभ सचदेवा लीड रोल में हैं। यह डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है। फिल्म की कहानी की बात करें, तो कहानी दो जुड़वा भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है। अनाथालय में बड़े हुए जुड़वा हमशक्ल भाइयों करण और अर्जुन में से करण पुलिसवाला बन जाता है, तो अर्जुन ठग। फिल्म की शुरुआत एक होटल से होती है, जहां गुलशन देवैया का किरदार अर्जुन और उसकी गर्लफ्रेंड कीकी (ऐश्वर्या सुष्मिता) हनी ट्रैप के जरिए आदमी को लूटते हैं। इस दौरान कई कॉमेडी सीन्स देखने को मिलते हैं। जब अर्जुन भाग रहा होता है, तो वह मशहूर जर्नलिस्ट आनंद मिश्रा का कत्ल होता देख लेता है। उसे बचाने की कोशिश में अर्जुन खून से लथपथ हो जाता है, शक की सुई उस पर ही आ जाती है। अगले शॉट में करण का इंट्रो होता है जो एक पुलिस वाला है। और उसकी पत्नी देविका (हरलीन सेठी) मुंबई पुलिस में उसकी सीनियर ऑफिसर है। जब वह एक लोकल गुंडे से पूछताछ कर रहा होता है तभी उसकी पत्नी देविका बीच में आकर उसे रोक देती है। पुलिस महकमे की टेंशन का असर उनकी शादीशुदा जिंदगी पर साफ देखने को मिलता है। फिल्म में गैंगस्टर के रोल में अनुराग कश्यप भी हैं, जो जेल से ही अपना अवैध कारोबार का पूरा नेटवर्क चला रहे हैं। उनके किरदार का नाम काजबे है। अवैध धंधों की घटनाओं के बाद करण और अर्जुन की काजबे के गुर्गों के साथ गोलीबारी होती है। इस दौरान दोनों को गोली लग जाती है और वे नदी में गिर जाते हैं। इस मुठभेड़ में करण मर जाता है, वहीं अर्जुन उसके हत्यारों का पता लगाने के लिए उसकी जिंदगी जीने लगता है। कहानी ट्विस्ट से भरपूर है। बता दें कि गुलशन ‘शैतान’, ‘हेट स्टोरी’ और ‘हंटर’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो गुलशन सुधांशु सरिया द्वारा निर्देशित अपकमिंग जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘उलझन’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर और रोशन मैथ्यूज होंगे। इसके अलावा, उनकी एक्ट्रेस नेहा धूपिया के साथ एक वेब सीरीज भी है। दोनों ‘थेरेपी शेरेपी’ में नजर आएंगे। डिजिटल दुनिया में, गुलशन को पिछली बार ब्लैक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर टीवी सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब्स’ में देखा गया था, जिसमें दुलकर सलमान, राजकुमार राव, आदर्श गौरव, गौतम शर्मा, गौरव शर्मा और संचय गोस्वामी ने काम किया था।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading