18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

ऑल टाइम हाई पर सेंसेक्स और निफ्टी बंद, बैंकिंग शेयरों में हुई खरीदारी

मुंबई, 25 जून । भारतीय शेयर बाजार के लिए मंगलवार का कारोबारी सत्र काफी शानदार रहा। कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने क्रमश: 78,164 और 23,754 का नया ऑल टाइम हाई बनाया। कारोबारी सत्र की समाप्ति पर सेंसेक्स 712 अंक या 0.92 प्रतिशत बढ़कर 78,053 और निफ्टी 183 अंक या 0.78 प्रतिशत बढ़कर 23,721 पर बंद हुआ। बाजार की तेजी में सबसे बड़ा योगदान बैंकिंग शेयरों का रहा। निफ्टी बैंक 902 अंक या 1.74 प्रतिशत बढ़कर 52,606 पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र में बैंक निफ्टी ने 52,746 अंक का नया ऑल टाइम हाई बनाया। लार्जकैप की अपेक्षा स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में सुस्ती रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 208 अंक या 0.38 प्रतिशत गिरकर 55,368 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 25 अंक या 0.14 प्रतिशत गिरकर 18,242 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा और एलएंडटी टॉप गेनर्स थे। वहीं, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, नेस्ले और एनटीपीसी टॉप लूजर्स थे। बाजार के जानकारों का कहना है कि बैंकिंग शेयरों में तेजी के साथ बाजार ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ है। सेंसेक्स भी 78,000 के पार पहली बार निकला है। पावर, मेटल, रियल्टी और मिडकैप शेयरों में मुनाफावसूली जारी है।

अन्य ख़बरें

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading