23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में पौलोमी दास का मंत्र, ‘जैसी हूं, वैसी ही रहूंगी’

Poulomi Das mantra inside 'Bigg Boss OTT 3' house is 'just be myself, and try not to lose within the journey'

नई दिल्ली, 26 जून । बिग बॉस ओटीटी की शुरुआत हो चुकी है। शो पर कंटेस्टेंट्स के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो की कंटेस्टेंट, मॉडल और टीवी एक्ट्रेस पौलोमी दास ने कहा, ‘मैं जैसी हूं, मैं वैसी ही रहूंगी। मैं इस जर्नी में खुद को खोना नहीं चाहती।’ ‘बिग बॉस’ के लिए हां कहने के पीछे की वजह के बारे में पौलोमी ने आईएएनएस को बताया, “मैं कुछ महीने पहले तक तैयार नहीं थी, क्योंकि यह एक बहुत ही मुश्किल शो है। ऐसा नहीं है कि आप कुछ टास्क करके निश्चिंत हो जाएंगे। इस शो के लिए आपको मेंटली स्ट्रांग होना होगा।” पौलोमी ने कहा, “मुझे लगा कि इस शो का हिस्सा बनने का यही सही समय है, क्योंकि मेरी जिंदगी में कुछ ऐसा चल रहा था, कुछ ऐसी चीजें जो गड़बड़ा गईं, लेकिन कहीं न कहीं मेरे साथ जो हुआ वह सही था। इसलिए, मुझे शो के लिए हां कहना पड़ा। मुझे लगता है कि यह शो मुझे एक अलग इंसान बना देगा, और मुझे वह चीज भी देगा जिसकी मुझे तलाश है।” मंत्र के बारे में बात करते हुए, पौलोमी ने कहा, “मैं जैसी हूं, मैं वैसी ही रहूंगी। मैं इस जर्नी में खुद को खोना नहीं चाहती।” शो में मेंटल ब्रेकडाउन को हैंडल करने के बारे में पौलोमी ने कहा, “मुझे लगता है कि मैं उस वक्त बस जोर से रो पड़ूंगी। अगर मुझे रोने की जरूरत है, तो मैं रो दूंगी, क्योंकि उसके बाद दिल शांत हो जाता है। अगर आप अपने इमोशन्स को बाहर निकालते हैं, तो आपके दिल के अंदर चीजें सुलझ जाती हैं।” उन्होंने कहा, “शो के अंदर मैं बहुत से लोगों का ऑब्जर्व करूंगी, और कभी-कभी अगर इसकी जरूरत हुई तो मैं उनसे सीखूंगी, लेकिन साथ ही मुझे उसमें पौलोमी का टच भी डालना होगा।” ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में टीवी एक्टर साई केतन राव और सना मकबूल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सना सुल्तान खान, विशाल पांडे और लवकेश कटारिया, ‘वड़ा पाव’ गर्ल चंद्रिका दीक्षित, यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दो पत्नियां पायल और कृतिका, एस्ट्रोलॉजर मुनीषा खटवानी, बॉक्सर नीरज गोयत, रैपर नावेद शेख उर्फ ​​नैजी और यूट्यूब सेंसेशन शिवानी कुमारी जैसे कंटेस्टेंट्स हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह शो जियोसिनेमा प्रीमियम पर स्ट्रीम हो रहा है। बता दें कि एक्ट्रेस-मॉडल बनने से पहले पौलमी मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर काम करती थीं। उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर इंडस्ट्री में कदम रखा। वह एक्टिंग करना चाहती थीं, वह सांवले स्किन टोन की वजह से कई बार रिजेक्ट हुईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और ऑडिशन दिया। वह 2016 में ‘इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल’ के दूसरे सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं और फाइनलिस्ट बनीं। उसी साल वह स्टार प्लस के शो ‘सुहानी सी एक लड़की’ में बेबी के किरदार में नजर आईं। उन्होंने ‘दिल ही तो है’ में काम किया। साल 2020 में वह ‘कार्तिक पूर्णिमा’ में नजर आई थीं। वह ‘नागिन 6’ का भी हिस्सा रहीं। अब वह ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में अपनी किस्मत आजमाने के लिए आई हैं।

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading