23.1 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बिहार में पेड़ से लटका मिला युवक-युवती का शव, आत्महत्या की आशंका

 हाजीपुर, 26 जून । बिहार के वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र से बुधवार को पुलिस ने बगीचे के एक पेड़ से युवक और युवती का शव बरामद किया। इसे पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला बता रही है। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने खोखसा कल्याण गांव के एक बगीचे से पेड़ से लटकता युवक-युवती का शव बरामद किया। एक ही दुपट्टे में दोनों को लटका पाया गया। मृतकों की पहचान लखनपुर लार गांव के रहने वाले शिवनारायण मांझी के बेटे अजीत कुमार और फटिकवारा गांव निवासी अनिल मांझी की बेटी सोनी के रूप में हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों के बीच वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच सोनी की शादी समस्तीपुर के एक युवक से कर दी गई। इसके बावजूद उसका अजीत से प्रेम संबंध समाप्त नहीं हुआ। इस बीच, सोनी अपने मायके वापस लौट गई। बताया जाता है कि दोनों करीब डेढ साल पहले गांव से फरार हो गए थे और कुछ दिनों के बाद वापस लौट आए थे। देसरी के थाना प्रभारी सुनील कुमार ने आईएएनएस को बताया कि दोनों का घर आमने-सामने है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

अन्य ख़बरें

तारीख पर तारीख की प्रवृत्ति में बदलनी होगी, 5 साल से पुराने राजस्व मामलों का हो निस्तारण: सीएम योगी

Newsdesk

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

अखिलेश यादव पर मंत्री सुरेश खन्ना का पलटवार, बोले- अपने कार्यकाल की कानून-व्यवस्था याद करें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading