19.3 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

‘टॉस हारना सौभाग्य की बात है’, आखिर कप्तान मार्करम ने ऐसा क्यों कहा?

तारोबा (त्रिनिदाद), 27 जून। टी20 विश्व कप 2024 की पहली फाइनलिस्ट टीम दक्षिण अफ्रीका है। सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ 9 विकेट की जीत के बाद अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्कराम ने एक ऐसा खुलासा किया जिससे टॉस जीतने वाली अफगानिस्तान की टीम का दुख डबल हो जाएगा। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन उनका यह फैसला उस पर भारी पड़ गया और पूरी टीम स्कोर बोर्ड पर 11.5 ओवरों में मात्र 56 रन जोड़कर पवेलियन लौट गई। जवाब में, क्विंटन डी कॉक (5) के शुरुआती विकेट के बावजूद रीजा हेंड्रिक्स (नाबाद 29 रन) और एडेन मार्कराम ( नाबाद 23 रन) की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने 9 ओवर के अंदर यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया, जिससे वे पहली बार पुरुष विश्व कप फाइनल में पहुंच गए। मैच के बाद मार्कराम ने कहा, “अच्छा लग रहा है। यह केवल कप्तान ही नहीं है जो आपको यहां तक ​​पहुंचाता है, यह पूरी टीम का प्रयास है। पर्दे के पीछे भी बहुत सारे लोग हैं। टॉस हारना सौभाग्य की बात है, हम भी पहले बल्लेबाजी ही करते। “हमने गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच में गेंदबाज हमारे लिए अविश्वसनीय रहे। बल्लेबाजी के लिए यह पिच चुनौतीपूर्ण थी। हमें थोड़ी किस्मत का साथ मिला और फिर हमने थोड़ी साझेदारी से जीत दर्ज की।” जेनसन को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने टीम के गेम प्लान की सराहना की और अपने कप्तान की भी प्रशंसा की। तेज गेंदबाज ने कहा, हम सिर्फ अपने गेम प्लान पर फोकस कर रहे थे। पिच से मदद मिल रही थी और हम बस उसका पूरा फायदा उठाना चाहते थे। यह जीत दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता है। अब उसका मुकाबला खिताबी जंग में भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल-2 के विजेता से 29 जून को होगा।

अन्य ख़बरें

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

असम: गुवाहाटी में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, कई घायल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading