23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

सपाट खुला शेयर बाजार, निफ्टी 23,800 के ऊपर

मुंबई, 27 जून । भारतीय शेयर बाजार की गुरुवार को सपाट शुरुआत हुई है। बाजार के ज्यादातर सूचकांक एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहे हैं। सुबह 9:20 बजे तक सेंसेक्स 99 अंक फिसलकर 78,575 और निफ्टी 35 अंक गिरकर 23,834 पर था। बाजार का रुझान सकारात्मक बना हुआ है। एनएसई पर 1,278 शेयर हरे निशान में, जबकि 792 शेयर लाल निशान में हैं। लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 183 अंक या 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,429 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 35 अंक या 0.20 प्रतिशत की तेजी के 18,334 पर है। सेक्टर के हिसाब से देखें तो फार्मा, रियल्टी और मेटल इंडेक्स में तेजी है। आईटी, फिन सर्विस, एफएमसीजी और पीएसयू बैंक इंडेक्स पर दबाव बना हुआ है। सेंसेक्स पैक में अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस टॉप गेनर्स हैं। एमएंडएम, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, एचसीएल टेक और विप्रो टॉप लूजर्स हैं। एसएएस ऑनलाइन के सीईओ और फाउंडर श्रेय जैन का कहना है कि इस महीने के मध्य में रेंज बाउड रहने के बाद निफ्टी ने एक ब्रेकआउट दिया है। आज एक्सपायरी होने के कारण निफ्टी 24,000 को छू सकता है, क्योंकि यहां सबसे ज्यादा कॉल साइड का ओपन इंटरेस्ट है।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading