17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राज्यसभा सांसद संजय सिंह को बड़ी राहत, निलंबन हुआ खत्म

 नई दिल्ली, 27 जून। सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के लिए अच्छी खबर सामने आई है। आप नेता व सांसद संजय सिंह का राज्यसभा का निलंबन खत्म हो गया है। इसके लिए आप नेता ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ का आभार जताया है। सांसद संजय सिंह को पिछले साल मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा से ‘अमर्यादित व्यवहार’ की वजह से निलंबित कर दिया गया था। आप नेता संजय सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, “लगभग एक साल के बाद संसद में जाने की अनुमति प्राप्त हुई। निलंबन ख़त्म हुआ। माननीय सभापति उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनकड़, प्रिविलेज कमेटी के सभापति व सभी माननीय सदस्यों का अत्यंत धन्यवाद व आभार।” बता दें कि सीबीआई ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। इस पर आप नेता संजय सिंह ने बुधवार को कहा था कि वह सीएम की गिरफ्तारी पर इंडिया गठबंधन के नेताओं से बात करेंगे। उनसे इस मुद्दे को संसद में उठाने का अपील करेंगे। संजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया था, “हौसला आंधी है और आंधी नहीं रुकती है। ज़ुल्म के सामने सच्चाई नहीं झुकती है। जिसका शेर का कलेजा.. उसका दुश्मन क्या कर लेगा..” सब याद रखा जाएगा… जब हिसाब होगा तो दुनिया याद रखेगी।

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

खेत की मेड़ पर मृत मिला चीतल, फेंसिंग में करंट से मौत की आशंका

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading