18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

निफ्टी पहली बार 24,000 के पार, सेंसेक्स ने 79,000 छूकर बनाया नया रिकॉर्ड

मुंबई, 27 जून। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार के कारोबारी सत्र में दमदार तेजी देखने को मिल रही है। दिन के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने नया ऑल-टाइम हाई बनाया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के बेंचमार्क निफ्टी ने पहली बार 24,000 का स्तर पार किया और 24,036 का नया उच्चतम स्तर बनाया। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (सेंसेक्स) भी पहली बार 79,000 को पार कर 79,240 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर को छू गया। साल 2021 के बाद निफ्टी में अब तक की यह सबसे तेज 1,000 अंकों की रैली है। 23,000 से 24,000 अंक होने में एनएसई के बेंचमार्क को केवल 23 सत्रों का समय लगा। साल 2021 में 16,000 से 17,000 तक पहुंचने में निफ्टी को 19 सत्रों का समय लगा था। इन 1,000 अंकों की रैली के दौरान श्रीराम फाइनेंस में 23 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट में 12 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक में 12 प्रतिशत, डिविस लेबोरेटरीज में 10 प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। दोपहर 1:20 पर सेंसेक्स 404 अंक या 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 79,078 और निफ्टी 116 अंक या 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,984 पर था। सेक्टर के हिसाब से देखें तो आईटी, ऑयल एंड गैस और एफएमसीजी सेक्टर में तेजी है। वहीं, पीएसयू बैंक, ऑटो, फार्मा और मीडिया में दबाव के साथ कारोबार हो रहा है। अल्ट्राटेक सीमेंट, विप्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, टीसीएस और कोटक महिंद्रा बैंक टॉप गेनर्स हैं। एलएंडटी, मारुति सुजुकी, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक और बजाज फाइनेंस टॉप लूजर्स हैं।

अन्य ख़बरें

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading