23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

ममता बनर्जी ने तृणमूल के दो विधायकों के शपथ में देरी पर की राज्यपाल की आलोचना

Mamata Banerjee slams Bengal Guv over delay in oath ceremony of 2 Trinamool MLAs

कोलकाता, 27 जून। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के दो नवनिर्वाचित विधायकों – बारानगर से सायंतिका बनर्जी और भागवानगोला से रेयात हुसैन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में देरी को लेकर राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस पर तीखा हमला किया। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को राज्य सचिवालय नबन्ना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा,”दोनों विधायकों को जनता ने चुना है। राज्यपाल को उन्हें शपथ लेने से रोकने का क्या अधिकार है? लगभग एक महीने से इस मुद्दे पर अनिश्चितता बनी हुई है।” उन्होंने सायंतिका बनर्जी और रेयात हुसैन सरकार की मांग का भी समर्थन किया कि या तो राज्यपाल शपथ दिलाने के लिए विधानसभा आएं या फिर ऐसा करने के लिए अध्यक्ष या उपाध्यक्ष को नियुक्त करें। तृणमूल के दोनों नवनिर्वाचित विधायकों ने बुधवार और गुरुवार को विधानसभा परिसर में अपनी मांग के समर्थन में धरना-प्रदर्शन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा,“दोनों नवनिर्वाचित विधायक सही कह रहे हैं। राज्यपाल को शपथ दिलाने के लिए स्पीकर या डिप्टी स्पीकर को नामित करना चाहिए, या फिर उन्हें खुद विधानसभा जाकर शपथ दिलाना चाहिए। विधायक राजभवन क्यों जाएंगे? वैसे भी, पिछले दिनों राजभवन में जो कुछ हुआ, उसके बाद महिलाएं वहां जाने से डर रही हैं।” उनकी यह टिप्पणी हाल ही में राजभवन की एक अस्थायी महिला कर्मचारी द्वारा राज्यपाल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत के संबंध में थी। विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंदोपाध्याय पहले ही कह चुके हैं कि अगर गतिरोध जारी रहा, तो वे इस मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ध्यान आकर्षित करेंगे।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading