June 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

रांची के मेडिकल कॉलेज रिम्स की बदहाली पर झारखंड हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी

रांची, 27 जून । झारखंड हाईकोर्ट ने रांची स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में इन्फ्रास्ट्रक्चर और सिस्टम की गड़बड़ियों पर गहरी चिंता जताते हुए तल्ख टिप्पणी की है। कोर्ट ने मौखिक तौर पर कहा कि अगर राज्य सरकार का स्वास्थ्य विभाग रिम्स की व्यवस्था को दुरुस्त करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा तो इसे बंद कर देना चाहिए। जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय और जस्टिस दीपक रोशन की बेंच ने ज्योति शर्मा की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मामले में राज्य सरकार के स्वास्थ्य सचिव, भवन निर्माण विभाग के सचिव और रिम्स के डायरेक्टर डॉ. राजकुमार को शुक्रवार में अदालत में सशरीर उपस्थित होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने रिम्स के डायरेक्टर से उन डॉक्टरों की लिस्ट मांगी है, जो सरकार से नॉन प्रैक्टिस अलाउंस (एनपीए) लेने के बाद भी प्राइवेट हॉस्पिटल्स और नर्सिंग होम में प्रैक्टिस करते हैं। कोर्ट ने इस बात पर गहरी नाराजगी जताई कि सामान्य मरीजों को बेड तक नहीं मिल पाता और जमीन पर उनका इलाज होता है। यहां इलाज के उपकरणों का मेंटेंनेस नहीं हो पाता और वे लंबे समय तक खराब पड़े रहते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। इसके पहले सुनवाई के दौरान उपस्थित हुए रिम्स के डायरेक्टर ने कोर्ट को बताया कि रिम्स को बेहतर बनाने के लिए कई पहल की जा रही है, लेकिन ब्यूरोक्रेट्स के हस्तक्षेप की वजह से कई काम आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। उनकी ओर से कोर्ट को बताया गया कि रिम्स में करीब 2,600 बेड हैं, जबकि हर रोज यहां ढाई हजार से ज्यादा मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसी स्थिति में बेड की संख्या बढ़ाने की जरूरत है। डायरेक्टर ने बताया कि एक करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च करने के लिए रिम्स गवर्निंग बॉडी की बैठक जरूरी होती है, लेकिन इसकी मीटिंग कम होने और टेंडर की लंबी प्रक्रिया के कारण मेडिकल उपकरण लंबे वक्त तक खराब पड़े रह जाते हैं। रिम्स में 148 जगहों पर अतिक्रमण है, जिन्हें हटाना जरूरी है।

अन्य ख़बरें

इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और 2027 में जीत हासिल करेगा: अखिलेश प्रताप सिंह

Newsdesk

पीएम मोदी के फ्रांस पहुंचने पर भारतीयों में उत्साह, भारत इनोवेट्स 2026′ के उद्घाटन का इंतजार

Newsdesk

अयोध्या राम मंदिर दान पात्र विवाद में एसआईटी गठन का संत समाज ने किया स्वागत, बोले- अब सामने आएगी पूरी सच्चाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading