38.1 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

‘कमांडर करण सक्सेना’ का ट्रेलर जारी, एक्शन अवतार में नजर आए गुरमीत चौधरी

Gurmeet Choudhary is in hot pursuit of cross-border enemy in ‘Commander Karan Saxena’ trailer

मुंबई, 28 जून । टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने के बाद एक्टर गुरमीत चौधरी अब ओटीटी पर एक्शन अवतार में नजर आएंगे। उनकी अपकमिंग स्ट्रीमिंग सीरीज ‘कमांडर करण सक्सेना’ का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज हुआ। ट्रेलर में उनका किरदार रॉ एजेंट करण सक्सेना का है, जो देशभक्त है और भारत को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। वहीं, इकबाल खान विलेन के रोल में हैं। उन्होंने आईएसआई चीफ नासिर का किरदार निभाया है। सीरीज के बारे में गुरमीत चौधरी ने कहा, ” ‘कमांडर करण सक्सेना’ मेरे लिए बेहद खास है। मैं उन सभी अधिकारियों की दिल से तारीफ करता हूं, जो देश की जी जान से सेवा करते हैं। इन हीरो से प्रेरित एक किरदार को निभाना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। सीरीज में मेरा किरदार करण देश के प्रति समर्पित है। इस किरदार को मैं असल जिंदगी में भी अपनाना चाहता हूं। वह एक ऐसा व्यक्ति है जो मैं हमेशा से बनना चाहता था।” सीरीज का निर्देशन जतिन वागले ने किया है और इसका निर्माण कीलाइट प्रोडक्शंस ने किया है। एक्टर इकबाल खान ने कहा, “यह मेरे द्वारा निभाए गए सबसे खतरनाक और आकर्षक किरदारों में से एक है। नासिर आक्रामक है। नासिर का किरदार निभाने से मुझे कुछ अलग किरदार को आजमाने का मौका मिला। यह एक चुनौतीपूर्ण अनुभव था। मुझे उम्मीद है कि दर्शक हमारी कड़ी मेहनत को देख पाएंगे और सीरीज को एन्जॉय करेंगे। यह कहानी निश्चित रूप से दर्शकों को प्रेरित करेगी।” हाल ही में ‘कमांडर करण सक्सेना’ का टीजर जारी किया गया था। इसकी जिसकी शुरुआत में इकबाल खान दिखाई देते हैं और बैकग्राउंड से आवाज आती है कि कफन तैयार कर लो, तुम्हारा मुल्क जलाकर तबाह करने वाले हैं। इसके बाद गुरमीत का जबरदस्त डायलॉग आता है, जिसमें एक्टर कहते हैं, ”इतने साल में एक क्रिकेट मैच तो हरा नहीं पाए, मेरे देश को हराने चले हो।” टीजर को दर्शकों ने काफी पसंद किया। यह सीरीज 8 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।

अन्य ख़बरें

फीफा वल्र्ड कप में परफॉर्मेंस के बाद नोरा फतेही ने कहा, मैं खुशकिस्मत रही कि मुझे करियर में यादगार पल मिले

Newsdesk

हिस्ट्रीवर्स ने एआई सीरीज विक्रम बेताल का ऐलान किया, सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर

Newsdesk

ग्राम्य चिकित्सालय 2 का दमदार ट्रेलर जारी, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading