August 28, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहॉलीवुड

नताली ने इरफान खान को चाहने वालों को अपना प्यार भेजा

Natalie Portman sends love to Irrfan Khan’s loves ones.

लॉस एंजेलिस, 30 अप्रैल| ऑस्कर विजेता अभिनेत्री नताली पोर्टमैन ने इरफान खान के करीबी और प्रिय लोगों को अपना प्यार भेजा है। अभिनेता का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया। इरफान को याद करते हुए नताली ने अभिनेता के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की। वह फोटो में दुल्हन के सफेद परिधान में हैं और इरफान एक टोपी के साथ काले और सफेद सूट में हैं।

उन्होंने तस्वीर को कैप्शन दिया, “इरफान खान के प्रियजनों को मेरा प्यार”।

इन दोनों ने एक साथ साल 2008 में मीरा नायर की अमेरिकी रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा एंथोलॉजी फिल्म ‘न्यूयॉर्क, आई लव यू’ में काम किया था।

जब से बुधवार को इरफान के निधन की खबर सामने आई है, तब से बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड के कलाकारों की संवदेनाएं भी सामने आ रही हैं। इरफान हॉलीवुड में मशहूर भारतीय चेहरा थे।

इससे पहले, हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जोली ने भी आईएएनएस के साथ एक संदेश साझा कर अपनी संवेदना व्यक्त की थी।

अन्य ख़बरें

सिंटा विवाद पर कुनिका सदानंद बोलीं- दूसरों पर हावी रहना चाहती हैं पूनम ढिल्लो

Newsdesk

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

अनुपम खेर और किरण खेर ने मनाई 41वीं सालगिरह, एक्टर बोले-आपसी सम्मान है सबसे जरूरी 

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading