22.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
खेलप्रादेशिकराष्ट्रीय

आर्टिस्ट ने कोयले से बनाई रोहित की खास तस्वीर, खिताबी जंग के लिए दी शुभकामनाएं

आर्टिस्ट ने कोयले से बनाई रोहित की खास तस्वीर, खिताबी जंग के लिए दी शुभकामनाएं

अमरोहा (उत्तर प्रदेश), 29 जून । भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार रात 8 बजे से टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। बारबाडोस में होने वाले फाइनल मैच से पहले देश भर में प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है। हर कोई अपने-अपने अंदाज में भारत की जीत की दुआ मांग रहा है। ऐसी ही कुछ तस्वीर अमरोहा से भी आई है, लेकिन यह तरीका थोड़ा अनोखा है। अमरोहा के एक आर्टिस्ट जुहैब खान ने कोयले से रोहित शर्मा की एक स्पेशल तस्वीर बनाई और पूरी टीम को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा का कोयले से पोर्ट्रेट बनाया और टीम इंडिया को शुभकामनाएं देते हुए पूरी टीम के लिए एक खास मैसेज में बेस्ट ऑफ लक लिखा। भारतीय क्रिकेट फैंस में टी20 विश्व कप को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। क्या बच्चे, क्या बूढ़े, हर कोई भारत माता की जय और जीतेगा इंडिया के नारे लगा रहा है। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं, जिसमें फैंस हाथ में तिरंगा और विराट कोहली-रोहित शर्मा की फोटो लिए जश्न में डूबे हैं। टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका दो ऐसी टीमें हैं, जो अब तक एक भी मैच हारे बिना फाइनल में पहुंची है। इन दोनों में जो भी टीम ट्रॉफी जीतेगी वो टूर्नामेंट के सभी मैच जीतते हुए टी20 ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी। नॉकआउट में भारत को 57 प्रतिशत सफलता मिली, जबकि दक्षिण अफ्रीका का यह रिकॉर्ड काफी खराब है। उसने 67 प्रतिशत नॉकआउट मैच गंवाए। दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में है और एक दूसरे को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है। टीम इंडिया अपना आईसीसी ट्रॉफी का 11 साल पुराना सूखा खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। जबकि दक्षिण अफ्रीका सभी प्रारूपों में पिछले सात विश्व कप सेमीफाइनल में हार के बाद पहली बार फाइनल में है। टूर्नामेंट के इतिहास में टी20 विश्व कप में दोनों टीमें छह बार आमने-सामने हुई है, जिसमें भारत का पलड़ा 4-2 से भारी रहा है। मौजूदा टूर्नामेंट में भी भारत का पलड़ा अफ्रीकी टीम के मुकाबले हावी नजर आ रहा है। भारतीय टीम ने मजबूत गेंदबाजी के साथ ही बल्लेबाजी में भी अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं, अफ्रीकी गेंदबाजी बेहद खतरनाक है, लेकिन बल्लेबाजी के पैमाने पर अफ्रीकी टीम थोड़ी कमजोर रही। रोहित शर्मा एंड कंपनी के पास मौका, माहौल, मोमेंटम, दस्तूर सब कुछ है। इस मुकाबले को लेकर पूरे देश में गजब का उत्साह है। दिलचस्प बात यह है कि कई शहरों में जगह-जगह मैच देखने के लिए इंतजाम किए गए हैं और क्रिकेट प्रेमी इस ऐतिहासिक दिन को त्योहार की तरह मना रहे हैं।

अन्य ख़बरें

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

बाउंड्रीवाल के लिए काट दिए एक दर्जन हरे-भरे पेड़, एनओसी लेने पर भी सवाल

Newsdesk

सिहोरा बस स्टैंड की 10 दुकानें सील; आवंटन निरस्त कर होगी नीलामी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading