25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

न्यूयॉर्क में नेल सैलून में घुसी मिनीवैन, चार लोग मरे

4 dead after minivan crashes into nail salon in New York

न्यूयॉर्क, 29 जून। अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक मिनीवैन के एक नेल सैलून से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एबीसी7 न्यूयॉर्क ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि स्थानीय समय के अनुसार शुक्रवार शाम 4:30 बजे के आसपास मिनीवैन लॉन्ग आइलैंड के डियर पार्क में 796 ग्रैंड बुलेवार्ड पर हवाई नेल एंड स्पा के आर-पार निकल गई। दुर्घटना के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। अधिकारियों ने कहा कि मरने वालों में सभी नेल सैलून के अंदर मौजूद लोग थे। डियर पार्क अग्निशमन विभाग के सहायक प्रमुख डोमिनिक अल्बानसे ने बताया कि ड्राइवर को अस्पताल ले जाया गया है और वह आंशिक रूप से होश में है। फंसे हुए लोगों को निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। हवाई नेल एंड स्पा नामक नेल सैलून डियर पार्क के एक शॉपिंग क्षेत्र में कई दुकानों में से एक है।

अन्य ख़बरें

ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, आज पीएम मोदी के साथ बातचीत करेंगे

Newsdesk

भारत ने नेपाल के मंत्री को सौंपी राहत और बचाव सामग्री

Newsdesk

आईआरजीसी का दावा: होर्मुज स्‍ट्रेट से पकड़ी अमेरिका की आधुनिक और उन्नत मानव रहित पनडुब्बी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading