19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकबॉलीवुडमनोरंजन

लग्जरी गाड़ी छोड़ ऑटो रिक्शा में बारिश का लुत्फ उठाने निकले अनुपम खेर

मुंबई, 29 जून। बरसात का मौसम शुरू हो गया है। गर्मी से राहत मिलने पर हर कोई बारिश के मजे ले रहा है। बॉलीवुड स्टार अनुपम खेर भी अपनी लग्जरी कार छोड़ बारिश का लुत्फ उठाने ऑटो से निकल पड़े और इसका वीडियो शेयर किया। अनुपम ने शनिवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मुंबई की सड़कों पर ऑटो रिक्शा से घूमते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर ने सेल्फी मोड में जाने से पहले बारिश के बीच आस-पास का नजारा दिखाया और गाना शुरू किया, ”बारिश, बारिश”। वर्कफ्रंट की बात करें तो, अनुपम 22 साल बाद अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘तन्वी द ग्रेट’ के साथ निर्देशन में वापसी करेंगे। इससे पहले उन्होंने 2002 में अनिल कपूर, फरदीन खान और अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म ‘ओम जय जगदीश’ का निर्देशन किया था। अपने 69वें जन्मदिन पर, एक्टर ने ‘तन्वी द ग्रेट’ के साथ निर्देशन की कुर्सी पर वापसी की घोषणा की थी। ज्यादा कुछ बताए बिना, अनुपम ने कहा कि अपकमिंग फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ जुनून, साहस और मासूमियत की एक म्यूजिकल कहानी है। अनुपम ने खुलासा किया कि इस प्रोजेक्ट्स से कई नामी हस्तियां जुड़ी हुई हैं। ऑस्कर विजेता संगीत निर्देशक एम.एम. कीरवानी फिल्म में म्यूजिक देंगे, जो ब्लॉकबस्टर ‘आरआरआर’ में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। वहीं, गीतकार कौसर मुनीर इस फिल्म में शामिल हो गई हैं, वह ‘इश्कजादे’, ‘एक था टाइगर’, ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। अनुपम खेर ने कौसर मुनीर को टीम में शामिल करने पर खुशी जाहिर करते हुए एमएम कीरवानी और कौसर के साथ तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, “घोषणा: मेरे निर्देशन में बनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ की बेहद प्रतिभाशाली गीतकार कौसर मुनीर को पेश करते हुए खुशी और सम्मान का अनुभव हो रहा है। मैं भाग्यशाली हूं कि आप हमारे उल्लेखनीय तकनीशियनों की टीम में हैं। जय हो।” राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कोरियोग्राफर कृति महेश और ‘जवान’ के एक्शन निर्देशक सुनील रोड्रिग्स भी अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’ क्रू का हिस्सा हैं। ‘तन्वी द ग्रेट’ का निर्माण अनुपम खेर स्टूडियो द्वारा किया गया है।

अन्य ख़बरें

आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण के दौरान विस्फोट, चालक समेत पांच लोगों की मौत

Newsdesk

जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

Newsdesk

नर्मदा की पूजा-अर्चना के साथ दो दिवसीय नर्मदा महोत्सव का शुभारंभ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading