18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

गिफ्ट निफ्टी ने जून में रिकॉर्ड 95.5 बिलियन डॉलर का मासिक कारोबार किया

नई दिल्ली, 29 जून । नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर कारोबार करने वाले गिफ्ट निफ्टी ने जून में 95.55 अरब डॉलर (लगभग 7,97,714 करोड़ रुपये) का अभी तक का सहसे अधिक मासिक कारोबार किया है। यह एक तरह से नया कीर्तिमान है। इसने मई में बनाए गए 91.73 बिलियन डॉलर के अपने पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए यह नया रिकॉर्ड कायम किया है। इसके साथ ही इसने एक और नया बेंचमार्क स्थापित किया है। जून में इसने अब तक का उच्चतम मासिक कारोबार हासिल किया है। इसके तहत एक महीने में 21,23,014 अनुबंध हो गए हैं। एनएसई ने कहा, “यह उपलब्धि भारत की विकास की कहानी के लिए एक बेंचमार्क के रूप में देखा जा रहा है। इसके साथ ही यह दर्शाता है कि गिफ्ट निफ्टी में वैश्विक रुचि और विश्वास बढ़ा है।” इसमें कहा गया, “हमें गिफ्ट निफ्टी की सफलता देखकर खुशी हो रही है और हम सभी प्रतिभागियों को उनके जबरदस्त समर्थन और गिफ्ट निफ्टी को एक सफल अनुबंध बनाने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।” 3 जुलाई, 2023 को गिफ्ट निफ्टी के फुल स्केल ऑपरेशन पर स्टार्ट होने के बाद से एनएसई आईएक्स पर ट्रेडिंग टर्नओवर तेजी से बढ़ रहा है। पूर्ण पैमाने पर संचालन के पहले दिन से, गिफ्ट निफ्टी ने 27 जून, 2024 तक 21.06 मिलियन से अधिक अनुबंधों के साथ 881.26 बिलियन डॉलर का कुल कारोबार किया है। गिफ्ट (गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी) निफ्टी, जिसे पहले एसजीएक्स निफ्टी के नाम से जाना जाता था, भारत के निफ्टी 50 इंडेक्स से जुड़ा एक डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट है। गिफ्ट निफ्टी भारत के वित्तीय परिदृश्य में एक अनूठी अवधारणा है। गुजरात के अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र गिफ्ट सिटी में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कंपनियां शामिल हैं। गिफ्ट निफ्टी का इस्तेमाल ट्रेडर्स और निवेशक बाजार की भावनाओं को समझने के लिए करते हैं।

अन्य ख़बरें

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading