22.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

‘पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना बहुत गंभीर विषय’, राहुल गांधी को पीएम मोदी का जवाब

नई दिल्ली, 1 जुलाई। लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हिंदुओं पर दिए एक बयान को लेकर हंगामा मच गया। राहुल गांधी ने कहा कि जो खुद को हिंदू कहते हैं, वह हिंसा-हिंसा करते हैं। इसे लेकर सदन में जबरदस्त हंगामा हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर जवाब दिया। पीएम मोदी ने कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना, ये बहुत गंभीर विषय है। पीएम मोदी के इस बयान के जवाब में राहुल गांधी कहते हैं कि भाजपा और आप को। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “विपक्ष के नेता ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं, वो हिंसा की बात करते हैं और हिंसा करते हैं। शायद वे नहीं जानते कि इस देश में करोड़ों लोग अपने आपको गर्व से हिंदू कहते हैं। क्या वो लोग हिंसा की बात करते हैं, हिंसा करते हैं, हिंसा को किसी भी धर्म से जोड़ना गलत है। उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।” उन्होंने आगे राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि इस्लाम में अभय मुद्रा को लेकर इस्लाम के विद्वानों का मत वो ले लें। गुरु नानक देव की अभय मुद्रा पर भी वो गुरद्वारा कमेटी से मत ले लें। इनको अभय की बात करने का कोई अधिकार नहीं है। इन लोगों ने आपातकाल के दौर में पूरे देश को भयभीत किया। दिल्ली में दिनदहाड़े हजारों सिख साथियों की हत्या इमरजेंसी के दौरान हुई।

अन्य ख़बरें

खड़गे की टिप्पणी पर गृह मंत्री शाह और नितिन नबीन का हमला, बोले- राजनीतिक मर्यादाएं तार-तार हुईं

Newsdesk

‘विंग्स ओवर गंगा’ भारतीय वायुसेना के शौर्य और शक्ति का उत्सव : राजनाथ सिंह

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading