17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

पीवी सिंधु ने चीन के 17 साल के युवा शटलर के निधन पर जताया शोक

'The world lost a remarkable talent': Sindhu condoles the demise of Chinese teen shuttler Zhang Zhijie

नई दिल्ली, 1 जुलाई । इंडोनेशिया के योग्याकार्ता में एशियाई जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में जापान के काजुमा कवानो के खिलाफ मैच के दौरान चीन का 17 वर्षीय शटलर झांग झी जाई कोर्ट में गिर गया जिसके बाद उसका निधन हो गया। झांग को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मेडिकल टीम का यह प्रयास व्यर्थ गया। रविवार रात स्थानीय समयानुसार 11:20 बजे उसका निधन हो गया। इस खबर के बाद टेनिस जगत में शोक की लहर दौड़ गई। भारत की बैडमिंटन स्टार पी.वी. सिंधु ने एक्स पर पोस्ट किया, “जूनियर एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप से युवा बैडमिंटन खिलाड़ी झांग झी जाई के निधन की खबर बेहद दुखद है। मैं इस दुखद समय में झांग के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। आज दुनिया ने एक असाधारण प्रतिभा खो दी है।” सोमवार को टूर्नामेंट में उसके सम्मान में एक मिनट का मौन रखा गया, जिसमें चीनी दल ने काली पट्टी बांधी। झांग पिछले साल चीन की राष्ट्रीय युवा टीम में शामिल हुआ था। इस साल की शुरुआत में, उसने प्रतिष्ठित डच जूनियर इंटरनेशनल युवा प्रतियोगिता में एकल खिताब जीता था। सोमवार को बैडमिंटन एशिया और बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडोनेशिया द्वारा जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया, “चीन के एकल खिलाड़ी झांग एक मैच के दौरान कोर्ट पर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल भेजा गया, जहां कल स्थानीय समयानुसार 23:20 बजे उनका निधन हो गया। “टूर्नामेंट के डॉक्टर और मेडिकल टीम ने उनका इलाज किया। उन्हें दो मिनट से भी कम समय में स्टैंडबाय एम्बुलेंस में ले जाया गया और अस्पताल भेजा गया। बैडमिंटन की दुनिया ने एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी खो दिया है।” चीनी बैडमिंटन संघ ने एक बयान में कहा, “झांग को बैडमिंटन बहुत पसंद था और वह राष्ट्रीय युवा बैडमिंटन टीम का एक बेहतरीन खिलाड़ी था। फिलहाल स्थानीय अस्पताल मौत के कारण का पता नहीं लगा पाया है।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading