June 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अफजाल अंसारी ने सांसद पद की ली शपथ, जानें अब तक क्यों नहीं ली थी शपथ

अफजाल अंसारी ने सांसद पद की शपथ ली, जानें अब तक क्यों नहीं ली थी शपथ

नई दिल्ली, 1 जुलाई। उत्तर प्रदेश की गाजीपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने सोमवार को संसद सदस्य के रूप में शपथ ली। अफजाल अंसारी को स्पीकर ओम बिरला ने अपने संसदीय कार्यालय में संसद सदस्य के रूप में शपथ दिलाई। लोकसभा में हाल ही में हुए शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अफजाल अंसारी शपथ नहीं ले पाए थे। दरअसल, गैंगस्टर केस में अफजाल अंसारी को कोर्ट ने चार साल की सजा सुनाई थी। अदालत के इस आदेश के बाद अफजाल अंसारी की लोकसभा सदस्यता चली गई थी। कोर्ट के फैसले के खिलाफ वह सुप्रीम पहुंचे, जहां उन्हें राहत मिली। इसके बाद पिछले साल 14 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सदस्यता बहाल कराई। सुप्रीम कोर्ट ने अफजाल अंसारी की सदस्‍यता तो बहाल करा दी, लेकिन कुछ पाबंदियां भी लगा दीं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार, अफजाल अंसारी सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हो सकते। कोर्ट के आदेश को आधार बनाकर उन्हें शपथ लेने के लिए नहीं बुलाया गया, लेकिन अब उन्हें अलग से शपथ दिलाई गई। बता दें कि अफजाल अंसारी ने गाजीपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के पारसनाथ राय को करारी शिकस्त दी है। अफजाल अंसारी ने भाजपा के पारस नाथ राय को करीब 1.25 लाख वोटों से हराया था।

अन्य ख़बरें

देश में पुरुष-महिला लिंगानुपात बढ़कर 929 हुआ ,मुंबई में 57 साल में जून की सबसे गर्म रात दर्ज,वकील को जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया

Newsdesk

मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना: सीएम मोहन यादव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading