23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हाथरस हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, टीम गठित कर जांच के दिए निर्देश

लखनऊ, 2 जुलाई । उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को सत्संग में भगदड़ मचने से 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई महिलाएं और बच्चे भी घायल हो गए। इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। सीएम योगी ने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए हैं। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”जनपद हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के युद्ध स्तर पर संचालन और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, संदीप सिंह घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं तथा प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को घटना स्थल पर पहुंचने हेतु निर्देशित किया है।” उन्होंने आगे लिखा, “एडीजी, आगरा और कमिश्नर, अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश भी दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।” डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने हाथरस हादसे पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, ”जनपद हाथरस में हुए हादसे में कई लोगों के हताहत होने की अत्यंत दु:खद सूचना प्राप्त हुई है। ईश्वर से प्रार्थना है कि हादसे में दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और घायलों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।” बता दें कि संत भोले बाबा का प्रवचन सुनने के लिए हाथरस-एटा बॉर्डर के पास स्थित रतीभानपुर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसी दौरान भगदड़ मचने से भयानक हादसा हो गया।

अन्य ख़बरें

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading