17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेल

जोकोविच बिना किसी परेशानी के दूसरे दौर में, महिला गत चैंपियन बाहर

Novak Djokovic breezes past Vit Kopriva in Grand Slam return as he breezes through his men's singles first round match at Wimbledon 2024 in London on Tuesday. Photo credit: ATP Tour

लंदन,3 जुलाई । 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने ग्रास कोर्ट पर अपना मास्टर क्लास दिखाते हुए चेक गणराज्य के विट कोपरीवा को लगातार सेटों में 6-3, 6-2, 6-2 से हराकर वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम विम्बलडन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया जबकि महिला वर्ग में गत चैंपियन मार्केटा वोन्द्रूसोवा पहले दौर में हारकर बाहर हो गयीं। घुटने की चोट के कारण फ्रेंच ओपन से हटने वाले जोकोविच ने अपनी शानदार वापसी में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं दिखाई और पूरे मुकाबले के दौरान वो सहज दिखे। जोकोविच ने मैच के दौरान सिर्फ 16 बेजां भूलें कीं और अपनी पहली सर्विस पर 90 फीसदी अंक बटोरे। इस बीच चौथी सीड जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव शानदार शुरुआत करते हुए रॉबर्टो कार्बालेस बायेना को 6-2, 6-4, 6-2 से हराकर आठ बार टूर्नामेंट में अपनी उपस्थिति में से सातवीं बार दूसरे दौर में पहुंच गए। ज्वेरेव ने मैच में 18 एस सहित 46 विनर्स लगाए। उधर विश्व नंबर छह आंद्रेई रुब्लेव पहले दौर में हारकर टूर्नामेंट में अब तक बाहर होने वाले सर्वोच्च रैंक के खिलाड़ी बन गए। रुब्लेव को 122वीं रैंकिंग के अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को कोमेसाना ने 6-4, 5-7, 6-2, 7-6(5) से हराकर बड़ा उलटफेर किया। महिला वर्ग के सबसे बड़े उलटफेर में गत चैंपियन चेक गणराज्य की मार्केटा वोन्द्रूसोवा पहले दौर में बाहर हो गयीं। विश्व में 83वें नंबर की खिलाड़ी बोजास मनीरो ने मात्र 67 मिनट में वोन्द्रूसोवा को 6-4, 6-2 से हराकर बाहर कर दिया। स्पेन की मनीरो ने अपने सभी पांच ब्रेक अंक भुनाए।ओपन युग में वोन्द्रूसोवा पहले दौर में हारने वाली दूसरी गत चैंपियन बन गयी हैं। इससे पहले 1994 में तीन बार की गत चैंपियन स्टेफी ग्राफ पहले दौर में बाहर हुई थीं।

अन्य ख़बरें

जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक 30-31 अक्टूबर को अटलांटा में, मार्को रुबियो करेंगे मेजबानी

Newsdesk

अमेरिकी संसद में जुलाई को ‘इंडियन अमेरिकन हेरिटेज मंथ’ घोषित करने का प्रस्ताव, आधे से ज्यादा सांसदों का समर्थन

Newsdesk

इजरायल चुनाव: देश की 120 सदस्यीय संसद के प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे 73 लाख मतदाता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading