July 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

जयपुर : ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पुलिस गश्ती दल को मारी टक्कर, हेड कांस्टेबल की मौत

जयपुर, 3 जुलाई । जयपुर में अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने पुलिस गश्ती दल को टक्कर मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस वारदात में हेड कांस्टेबल खुशीराम बैरवा गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, जयपुर के एसएमएस ट्रॉमा सेंटर में बीती रात इलाज के दौरान खुशीराम की मौत हो गई। वह टोंक के देवरी भांची गांव के निवासी थे। हेड कांस्टेबल की मौत की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी। टोंक के डीएसपी राजेश विद्यार्थी ने बताया, “कोतवाली थाने की 112 नंबर गश्ती दल की गाड़ी रोडवेज डिपो क्षेत्र में देवली रोड पर गश्त कर रही थी। इस बीच गश्ती दल ने बजरी से भरे ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की। ट्रैक्टर ने पुलिस वाहन और हेड कांस्टेबल को टक्कर मार दी। हेड कांस्टेबल खुशीराम बैरवा गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।” पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

अन्य ख़बरें

पर्सनैलिटी राइट्स मामले में युवराज सिंह को राहत, दिल्ली हाईकोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश

Newsdesk

विश्व बाघ दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बोले- ’70 प्रतिशत वैश्विक बाघ आबादी का घर है भारत’

Newsdesk

केरल भाजपा अध्यक्ष ने सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा, उमर खालिद को लेकर सौरव दास का पुराना पोस्ट शेयर किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading