19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

‘कल्कि 2898 ई.’ पर मृणाल ठाकुर ने कहा, भारत में आज तक इस पैमाने की कोई चीज नहीं देखी

मुंबई, 3 जुलाई । नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 ई.’ में काम करने को लेकर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने कहा कि उन्होंने भारत में आज तक इस पैमाने की कोई चीज नहीं देखी है। फिल्म में विशेष भूमिका निभाने वाली मृणाल ने इस अनुभव को अवास्तविक बताया। उन्होंने कहा, “कल्कि के सेट पर होना अवास्तविक था।” प्रभास अभिनीत फिल्म में दिव्या का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने आज तक भारत में इस पैमाने की कोई चीज नहीं देखी। दृश्य प्रभाव और ग्राफिक्स वास्तव में अनोखा है।” मृणाल ने इस विजन में जान डालने वाले तकनीशियनों और कलाकारों के समर्पण और कड़ी मेहनत की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा मेरे लिए ऐसी प्रतिष्ठित परियोजना का हिस्सा बनना सम्मान की बात है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण जैसे कई कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं और यह फिल्‍म 2898 ई. के बाद के विश्व पर आधारित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘कल्कि 2898 एडी’ 2024 की पहली मेगा-हिट बनने के लिए तैयार है, जिसने वैश्विक स्तर पर 625 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म व्यापार विश्लेषक रमेश बाला के अनुसार, 1 जुलाई को फिल्म ने विश्वव्यापी बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। 800 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद यह फिल्म साल की पहली ब्लॉकबस्टर बन जाएगी। मृणाल ने पहले बताया था कि उन्होंने ‘कल्कि 2898 ई.’ में अपने कैमियो के लिए ‘हां’ कहने में उन्होंने बिल्कुल भी समय नहीं लिया। एक्‍ट्रेस को बड़े पर्दे पर परशुराम द्वारा निर्देशित ‘द फैमिली स्टार’ में देखा गया था, जो विजय देवरकोंडा और मृणाल के इर्द-गिर्द घूमती है। उनके आने वाले प्रोजेक्ट में ‘पूजा मेरी जान’ शामिल है, जिसमें हुमा कुरैशी और विजय राज भी हैं। नवजोत गुलाटी द्वारा निर्देशित यह फिल्म पूजा नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका पीछा किया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading