30.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

अच्छे ग्लोबल संकेतों से हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने बनाया नया ऑल टाइम हाई

मुंबई, 4 जुलाई। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ हुई है। बाजार ने खुलने के साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी ने क्रमश: 80,331 और 24,372 का नया ऑल टाइम हाई बनाया। सुबह 9:22 तक सेंसेक्स 164 अंक या 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 80,201 और निफ्टी 63 अंक या 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,349 पर था। बाजार का रुख सकारात्मक बना हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 1,683 शेयर हरे निशान और 394 शेयर लाल निशान में थे। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 190 अंक या 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 56,480 और निफ्टी स्मॉलकैप 57 अंक या 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,757 पर था। ऑटो, आईटी, मेटल, रियल्टी, एनर्जी और इन्फ्रा इंडेक्स में बढ़त है। वहीं, फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स पर दबाव देखा जा रहा है। सेंसेक्स पैक में टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और टीसीएस टॉप गेनर्स हैं। एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, आईटीसी और पावर ग्रिड टॉप लूजर्स हैं। एंजेल वन के तकनीकी और डेरिवेटिव शोध प्रमुख समीत चव्हाण ने कहा कि वैश्विक बाजार से सकारात्मक संकेत मिलने के बाद भारतीय शेयर बाजार नए ऑल टाइम हाई पर खुला है। हालांकि, खरीदारी न होने के कारण इन स्तरों पर टिक नहीं सका। निफ्टी के लिए 24,100 एक मजबूत सपोर्ट लेवल है। एशिया के ज्यादा बाजार में तेजी के साथ काम हो रहा है। सोल, टोक्यो, जाकार्ता और बैंकॉक सकारात्मक हैं। हालांकि, शंघाई और हांगकांग के बाजार लाल निशान में हैं। अमेरिकी बाजार बुधवार को मिलेजुले बंद हुए थे।

अन्य ख़बरें

कर्नाटक भाजपा ने पीएम मोदी के पिता पर खड़गे की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया, माफी की मांग की

Newsdesk

मध्य प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा उम्मीदवार पर हुई चर्चा

Newsdesk

लखनऊ : पार्किंग को लेकर विवाद में तीन लोगों की हत्या, पड़ोसी ने सुनाया दिल दहलाने वाला वाकया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading