23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
खेल

बोपन्ना-एब्डेन डच जोड़ी को हराकर दूसरे दौर में, नागल बाहर

लंदन, 4 जुलाई । भारत के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एब्डेन ने नीदरलैंड्स के रोबिन हासे और सैंडर अरेंड्स को हराकर विम्बलडन के पुरुष युगल के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन ने अपने डच विरोधियों को वर्षा की बाधा के बावजूद एक घंटे 11 मिनट में 7-5, 6-4 से हरा दिया। दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने ग्रास कोर्ट मेजर के शुरुआती मुकाबले में अपने विरोधियों को दबाव में रखने के लिए कोर्ट पर शानदार खेल दिखाया। बोपन्ना और एब्डेन गुरुवार को दूसरे दौर में हेंड्रिक जेबेंस और कॉन्स्टेंटिन फ्रांत्ज़ेन की जर्मन जोड़ी से भिड़ेंगे। हालाँकि, बुधवार को अपने सर्बियाई साथी दुसान लाजोविच के साथ पुरुष युगल के पहले दौर के मैच में हारने के बाद सुमित नागल का अभियान निराशाजनक रूप से समाप्त हो गया। इन दोनों को स्पेन के पेड्रो मार्टिनेज और जाउम मुनार ने 6-2, 6-2 से हराया। इससे पहले, नागल को विंबलडन में अपने पहले मुख्य ड्रॉ में पुरुष एकल के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा था। इस बीच, एन श्रीराम बालाजी और युकी भांबरी दिन के अंत में पुरुष युगल के पहले दौर में चौथी वरीयता प्राप्त सर्बियाई-सल्वाडोरन जोड़ी मेट पाविच ​​और मार्सेलो अरेवालो के खिलाफ खेलेंगे।

अन्य ख़बरें

आईएसएल: केरल ब्लास्टर्स एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बीच गोलरहित मुकाबला ‘ड्रॉ’ पर खत्म

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

नेशनल जूनियर मीट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, चार रिकॉर्ड ध्वस्त

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading