31.5 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

सलमान खान की ‘सिकंदर’ में शामिल हुए ‘बाहुबली’ स्टार सत्यराज और प्रतीक बब्बर

मुंबई, 4 जुलाई । सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर चर्चा में हैं। शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस बीच खबर है कि ‘बाहुबली’ फ्रेंचाइजी में कटप्पा का रोल निभाने वाले मशहूर स्टार सत्यराज भी कास्टिंग टीम में शामिल हो गए हैं। प्रोडक्शन हाउस ने इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा की। नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने तीन तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वीर में सिकंदर का पोस्टर नजर आ रहा है। वहीं दूसरी तस्वीर में सत्यराज, वर्धा खान नाडियाडवाला और डायरेक्टर निर्देशक ए.आर मुरुगदास दिख रहे हैं, तीसरी फोटो में प्रतीक बब्बर इन सब के साथ नजर आ रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, ‘सत्यराज सर आपका स्वागत करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है। आपको टीम ‘सिकंदर’ में पाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। प्रतीक बब्बर के साथ एक बार फिर कोलैबोरेट करके बहुत खुशी हुई और हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि दर्शक इस सिनेमाई जादू को जल्द से जल्द बड़े पर्दे पर देखें।” पिछले महीने ही सलमान ने ‘सिकंदर’ की शूटिंग शुरू की थी और सेट से फिल्म निर्माता ए.आर. मुरुगदास के साथ तस्वीरें पोस्ट की थीं। सलमान ने मुरुगदास और निर्माता साजिद नाडियाडवाला संग तस्वीर साझा कर कैप्शन दिया था: “टीम सिकंदर के साथ ईद 2025 का इंतजार है।” अप्रैल में ईद के दिन ही सलमान ने अपनी अगली फिल्म के टाइटल का ऐलान किया था। फिल्म में सलमान के साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। यह पहली बार होगा, जब दोनों स्टार्स पर्दे पर एक साथ दिखाई देंगे। फिल्म के बारे में जानकारियों को अभी गुप्त रखा गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो 2023 में, सलमान पहली बार फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आए थे। इसके बाद उन्हें मनीष शर्मा के डायरेक्शन में बनी जासूसी एक्शन थ्रिलर ‘टाइगर 3’ में देखा गया था।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading