23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

Hathras Stampede Incident : आयोजन समिति से जुड़े 6 लोग गिरफ्तार

 हाथरस, 4 जुलाई। यूपी के हाथरस में हुए भगदड़ मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आयोजन समिति के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। इनकी पहचान राम लड़ैते, उपेंद्र सिंह, मेघ सिंह, मुकेश कुमार, मंजू यादव और मंजू देवी के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि यह लोग आयोजन समिति से जुड़े थे। इन्होंने इससे पहले भी कई कार्यक्रमों का आयोजन करवाया है। इन लोगों का काम पंडाल की व्यवस्था और लोगों को एकत्रित करना था। यूपी पुलिस ने मुख्य आयोजक वेद प्रकाश मधुकर के ऊपर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। अब, वेद प्रकाश मधुकर के खिलाफ एनबीडब्ल्यू का नोटिस जारी कराया जा रहा है। वहीं, सभी की गिरफ्तारी पर अलीगढ़ रेंज के आईजी शलभ माथुर ने कहा, “सभी से हम लगातार पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ में कई तरह की परतें खुलकर सामने आ रही हैं। जैसे-जैस विवेचना आगे बढ़ेगी, तो वस्तुस्थिति स्पष्ट होगी कि आखिर मामले की सच्चाई क्या है? इसके बाद विवेचना अधिकारी तय करेगा कि इस मामले में किसकी क्या भूमिका है।” दूसरी तरफ भोले बाबा की गिरफ्तारी कब तक होगी, यह सवाल पूछे जाने पर आईजी शलभ माथुर ने कहा, “आगे किसकी गिरफ्तारी होती है और किसकी नहीं? यह विवेचना पर निर्भर करेगा। आगे विधिवत जांच की जाएगी।” बता दें कि मंगलवार को हाथरस में भोले बाबा के कार्यक्रम में मची भगदड़ में सैकड़ों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी और कई घायल हो गए थे। प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है। इसके अलावा, सरकार की ओर से एक समिति गठित की गई है, जिसे इस पूरे मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

अन्य ख़बरें

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading