July 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयटेक्नोलॉजीव्यापार

China News – पिछले दस वर्षों में जेनेरेटिव एआई पेटेंट आवेदनों के मामले में दुनिया में पहले स्थान पर चीन

Beijing News, 4 जुलाई । विश्व बौद्धिक संपदा संगठन ने ‘जनरेटिव एआई पेटेंट स्थिति रिपोर्ट’ जारी की। इस रिपोर्ट के मुताबिक 2014 से 2023 तक, चीनी आविष्कारकों ने सबसे बड़ी संख्या में जनरेटिव एआई पेटेंट के लिए आवेदन किया है, जो अमेरिका, दक्षिण कोरिया, जापान और भारत से कहीं अधिक है। 2014 से 2023 तक, वैश्विक जनरेटिव कृत्रिम बुद्धिमत्ता-संबंधित आविष्कार अनुप्रयोगों की संख्या 54,000 तक पहुंच गई, जिनमें से 25 प्रतिशत से अधिक पिछले वर्ष सामने आए। जेनरेटिव एआई उपयोगकर्ताओं को औद्योगिक और उपभोग उत्पादों की एक श्रृंखला को सशक्त बनाने के लिए टेक्स्ट, चित्र, संगीत और कंप्यूटर कोड जैसी सामग्री बनाने की अनुमति देता है। 2014 और 2023 के बीच, चीन के जनरेटिव कृत्रिम बुद्धिमत्ता आविष्कार 38,000 से अधिक हो गए, जो दूसरे स्थान पर मौजूद अमेरिका से छह गुना अधिक है। रिपोर्टों से पता चलता है कि जनरेटिव एआई जीवन विज्ञान, विनिर्माण, परिवहन, सुरक्षा और दूरसंचार जैसे उद्योगों में फैल गया है। जनरेटिव एआई पेटेंट पर फोटो और वीडियो डेटा हावी है। इसके बाद पाठ और आवाज, संगीत है। आणविक, आनुवंशिक और प्रोटीन डेटा के लिए जेनरेटिव एआई पेटेंट तेजी से बढ़ रहे हैं। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अन्य ख़बरें

मध्यस्थ देशों के जरिए अमेरिका के साथ संदेशों का आदान-प्रदान जारी : ईरान

Newsdesk

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू बोलीं- ‘ध्यान रिकॉर्ड पर नहीं, प्रदर्शन पर था’

Newsdesk

गिलगित-बाल्टिस्तान से पंजाब तक बारिश का कहर, पाकिस्तान में बढ़ा मौतों का आंकड़ा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading