18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

कैलिफोर्निया में बोट दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, 10 घायल

Los Angeles, 5 जुलाई । दक्षिणी कैलिफोर्निया के तटीय शहर लॉन्ग बीच में बोट दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, विभाग ने गुरुवार को बताया कि लॉन्ग बीच फायर डिपार्टमेंट के सदस्यों ने स्थानीय समयानुसार बुधवार को करीब 9:21 बजे 48-फुट लंबी बोट के एलामीटोस बे जेट्टी में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर कार्रवाई की। विभाग ने कहा, “बोट में 11 लोग थे। एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। शेष 10 लोगों को स्थानीय क्षेत्र के अस्पतालों में ले जाया गया। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।” स्थानीय केटीएलए टेलीविजन स्टेशन के अनुसार, मृतक की उम्र 40 से 50 साल के बीच है। उसे बोट पर ही मृत घोषित कर दिया गया था। बोट के चट्टानों से टकराने का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं है। अधिकारियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि तेज गति के कारण यह हादसा हुआ होगा।

अन्य ख़बरें

जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक 30-31 अक्टूबर को अटलांटा में, मार्को रुबियो करेंगे मेजबानी

Newsdesk

अमेरिकी संसद में जुलाई को ‘इंडियन अमेरिकन हेरिटेज मंथ’ घोषित करने का प्रस्ताव, आधे से ज्यादा सांसदों का समर्थन

Newsdesk

इजरायल चुनाव: देश की 120 सदस्यीय संसद के प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे 73 लाख मतदाता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading