23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीप्रादेशिकराष्ट्रीय

Amarnath Yatra : छह दिन में 1.25 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किये

जम्मू, 5 जुलाई । कश्मीर में अमरनाथ मंदिर में पिछले छह दिनों में 1.25 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। वहीं 6 हजार 919 यात्रियों का एक और जत्था शुक्रवार को कश्मीर के लिए रवाना हुआ। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने बताया, “आज 6,919 यात्रियों का एक और जत्था भगवती नगर यात्रा निवास से दो सुरक्षा काफिलों में घाटी के लिए रवाना हुआ। इनमें से 2542 तीर्थयात्री सुबह 4 बजे 109 वाहनों के सुरक्षा काफिले में उत्तरी कश्मीर के बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुए। वहीं 4,377 यात्रियों को लेकर 150 वाहनों का एक और सुरक्षा काफिला सुबह 4.30 बजे दक्षिण कश्मीर के नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप के लिए रवाना हुआ।” मौसम विभाग ने दोनों यात्रा मार्गों पर आमतौर पर बादल छाए रहने और दिन में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। श्रद्धालु या तो 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम गुफा मंदिर मार्ग से यात्रा करते हैं या फिर 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से यात्रा करते हैं। पहलगाम मार्ग का उपयोग करने वालों को गुफा मंदिर तक पहुंचने में चार दिन लगते हैं, जबकि बालटाल मार्ग का उपयोग करने वाले लोग गुफा मंदिर के अंदर ‘दर्शन’ करने के बाद उसी दिन आधार शिविर लौट आते हैं। इस साल करीब 300 किमी लंब जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर, दोनों यात्रा मार्गों, दो आधार शिविरों और पवित्र गुफा मंदिर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि सुचारू एवं दुर्घटना-रहित यात्रा सुनिश्चित की जा सके। दोनों मार्गों पर और पारगमन शिविरों ताथ गुफा मंदिर में 124 से अधिक लंगर (सामुदायिक रसोई) बनाये गए हैं। इस साल की यात्रा के दौरान 7 हजार से ज्यादा सेवादार यात्रियों की सेवा कर रहे हैं। दोनों मार्गों पर यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मिठाई दुकानों और कारखानों से 13 नमूने लिए, दो इकाइयों में सफाई की कमी; तीन किलो खराब प्याज नष्ट

Newsdesk

कचरा वाहनों को पर्याप्त डीजल न मिलने का विपक्ष का आरोप, महापौर बोले निगम के पास धन की कमी नहीं

Newsdesk

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

Leave a Comment