32.5 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा ‘बयान’ में नजर आएंगी हुमा कुरैशी

Huma Qureshi to star in investigative drama 'Bayaan'

मुंबई, 5 जुलाई । एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अपकमिंग इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा फिल्म ‘बयान’ में लीड रोल में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग इस महीने राजस्थान में शुरू होगी। यह फिल्म राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह बाप-बेटी की कहानी है। जिसमें रूही नामक महिला जासूस को राजस्थान के एक छोटे से शहर में लीड इन्वेस्टिगेटर के तौर पर अपने करियर के पहले केस की जांच करने के लिए भेजा जाता है। उसे दिक्कतों का सामना करना पड़ता है क्योंकि सिस्टम पर उसके प्रतिद्वंद्वी प्रभावी हैं। फिल्म में चंद्रचूड़ सिंह, सचिन खेडेकर, अविजित दत्त, शम्पा मंडल, प्रीति शुक्ला, विभोर मयंक और अदिति कंचन सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन बिकास मिश्रा ने किया है। फिल्म के बारे में हुमा ने जानकारी दी। उन्होंने कहा, “डायरेक्टर बिकास और प्रोड्यूसर शिलादित्य के पैशन ने मुझे प्रभावित किया। ऐसे डेडिकेटेड प्रोफेशनल्स के साथ काम करना, जो फिल्म मेकिंग के बारे में अच्छी समझ रखते हैं से जुड़ना वाकई एक्साइटिंग है। यह कॉम्बिनेशन बेहद अलग है। उनकी एनर्जी काबिल ए तारीफ है। मैं ‘बयान’ को लेकर एक्साइटेड हूं।” फिल्म इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल रॉटरडैम के ह्यूबर्ट बाल्स फंड द्वारा समर्थित है और इसे लॉस एंजिल्स रेजीडेंसी में डेवलप किया गया था, जो फिल्म इंडिपेंडेंट के ग्लोबल मीडिया मेकर्स (जीएमएम) प्रोग्राम का हिस्सा है। डायरेक्टर बिकास मिश्रा ने कहा: “मैं ‘बयान’ में शिलादित्य और हुमा को शामिल करके बेहद खुश हूं। फिल्म में हमने बेहतरीन कलाकारों और क्रू को इकट्ठा किया है। हम एक ऐसी फिल्म बनाने जा रहे हैं जो दुनियाभर में लोगों को पसंद आएगी।” इस फिल्म का निर्माण प्लाटून वन फिल्म्स के शिलादित्य बोरा, समिट स्टूडियो की मधु शर्मा, कुणाल कुमार और अंशुमान सिंह मिलकर कर रहे है। प्रोड्यूसर शिलादित्य बोरा ने कहा कि ‘बयान’ जैसी फिल्म उनके प्रोडक्शन हाउस के विजन से पूरी तरह मेल खाती है। उन्होंने कहा, “एक प्रोड्यूसर के तौर पर, मैं हमेशा ऐसी स्क्रिप्ट की तलाश में रहता हूं, जो इसमें शामिल सभी लोगों के लिए एक बेहतरीन फिल्म हो। मेरा काम डायरेक्टर के विजन का समझना और उन्हें ऐसी फिल्म बनाने के लिए सशक्त बनाना है जो हमें आगे ले जाए। हुमा का साथ इस प्रोजेक्ट में मेरे विश्वास को और पुख्ता करता है।” हुमा के बारे में बात की जाए तो उन्होंने साल 2007 में एक्टिंग करियर की शुरुआत की थीं। उन्होंने कई सीरियल्स और विज्ञापनों में काम किया, लेकिन लोकप्रियता साल 2012 में ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फिल्म से मिलीं। दरअसल, अनुराग ने एक विज्ञापन में हुमा को देखा था और फिर अपनी फिल्म में कास्ट करने का मन बनाया। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में एक्ट्रेस ने नवाजुद्दीन की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading