22.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

तेलंगाना में बीआरएस का एक और विधायक कांग्रेस में शामिल

हैदराबाद, 6 जुलाई । भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को शनिवार को एक और झटका लगा। पार्टी का एक और विधायक कांग्रेस में शामिल हो गया। इससे एक दिन पहले बीआरएस के विधान परिषद के छह सदस्य कांग्रेस में शामिल हो गए थे। गडवाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बंदला कृष्ण मोहन रेड्डी ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ले ली। मुख्यमंत्री ने विधायक का पार्टी में स्वागत किया। कृष्ण मोहन सीएम रेवंत रेड्डी के गृह जिले महबूबनगर के गडवाल विधानसभा क्षेत्र से चुने गए हैं। कृष्ण मोहन पिछले साल दिसंबर में कांग्रेस के हाथों सत्ता गंवाने वाली बीआरएस के सातवें विधायक हैं, जो सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हुए हैं। अब 119 सदस्यीय विधानसभा में बीआरएस के 31 विधायक रह गए हैं। कांग्रेस पार्टी के विधायकों की संख्या अब 72 हो गई है। सात माह में राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी बीआरएस के कई वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ चुके हैं।

अन्य ख़बरें

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

बाउंड्रीवाल के लिए काट दिए एक दर्जन हरे-भरे पेड़, एनओसी लेने पर भी सवाल

Newsdesk

सिहोरा बस स्टैंड की 10 दुकानें सील; आवंटन निरस्त कर होगी नीलामी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading