19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

Bigg Boss OTT 3 : कंटेस्टेंट्स को अब घरवालों को नॉमिनेट करने की बजाय बचाने के लिए करना होगा वोट

Bigg Boss OTT 3

मुंबई, 8 जुलाई । ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में कृतिका मलिक को लेकर यह कहना कि उन्हें भाभी अच्छी लगती हैं, इस पर अरमान मलिक ने विशाल पांडे को थप्पड़ जड़ दिया। इस थप्पड़ कांड के बाद शो की टीआरपी में इजाफा हुआ है। इस टीआरपी को बरकरार रखने के लिए शो के मेकर्स ने नॉमिनेशन टास्क में भी कुछ बदलाव किया है। दरअसल, इस बार कंटेस्टेंट्स को अब अपने को-हाउसमेट्स को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट करने की बजाय उन्हें बचाना होगा। जियो सिनेमा इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए गए प्रोमो में ‘बिग बॉस’ घोषणा करते हैं कि इस बार नॉमिनेशन घरवालों को ‘घर से बेघर’ करने के लिए नहीं बल्कि, ‘घरवालों को बचाने’ के लिए है। टास्क में एक लेटर बॉक्स और लेटर शामिल हैं। घरवालों को उन सदस्यों को लेटर लिखना है, जिन्हें वे घर से बेघर होने से बचाना चाहते हैं। अगली क्लिप में विशाल एक लेटर पढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसमें वे कहते हैं, “विशाल, तू मेरा बहुत अच्छा दोस्त है।” फिर सना सुल्तान आती हैं, जो अपना लेटर पढ़ते हुए हैरान दिखाई देती हैं। सना कहती हैं, “यह मेरे लिए अनएक्सपेक्टेड था। दोस्ती निभाती हो, आप इस घर में।” रैपर नेजी अपना लेटर पढ़ते हैं, “आप लोगों की सोच-विचारों में गुम मत होना।” वायरल वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने लेटर में पढ़ा, ”लोग सोचते हैं कि वो लड़ती है, पर ऐसा नहीं है।” इस प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, ”इस वीक के नॉमिनेशन में होगा कुछ नया, जिसे मिलेंगे सबसे कम लेटर, वो होगा बेघर।” ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के लेटेस्ट एपिसोड में एक बड़ा कंट्रोवर्सी हुआ। बीते कुछ एपिसोड में विशाल ने अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक पर कमेंट करते हुए लवकेश के कानों में कहा था कि उन्हें भाभी पसंद हैं। हाल ही में ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में शो की पूर्व कंटेस्टेंट और अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक आई और विशाल के इस कमेंट पर आपत्ति जताई। वहीं, अरमान भी आगबबूला हो उठे और आपा खोते हुए विशाल को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। बिग बॉस के घर के अंदर नियम का उल्लंघन करने पर सजा के तौर पर अरमान को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट करने का फैसला किया गया। ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। शो में लवकेश कटारिया, शिवानी कुमारी, साई केतन राव, सना मकबूल, कृतिका मलिक, अरमान मलिक, सना सुल्तान, चंद्रिका दीक्षित, रणवीर शौरी, दीपक चौरसिया और नेजी कंटेस्टेंट्स के तौर पर शामिल हैं। ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ रात 9 बजे जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होता है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading