23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीयशिक्षा

नीट मामले में जंतर मंतर पर छात्र संगठनों का जोरदार प्रदर्शन

नई दिल्ली, 8 जुलाई । पूरे देश भर में नीट का मुद्दा छाया हुआ है। परीक्षा में हुई धांधली को लेकर कई राजनीतिक पार्टियां और छात्र संगठन विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में जंतर-मंतर पर एनएसयूआई, आइसा और समाजवादी छात्र विंग के संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन किया। दरअसल, नीट में धांधली को लेकर कांग्रेस यूथ ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। इसके बाद सोमवार को अलग-अलग पार्टियों के छात्र संगठनों ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से एनएसयूआई, आइसा और समाजवादी छात्र विंग से जुड़े लोग शामिल रहे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान शिवसेना (यूबीटी), आम आदमी पार्टी, मुस्लिम लीग संगठन के लोग भी शामिल रहे। विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं का कहना है कि एक के बाद एक पेपर लीक हो रहा है और सरकार कुछ नहीं कर रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदर्शन में शामिल छात्र नेताओं ने आगे कहा कि पिछले कई सालों से लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। सरकार को छात्रों की कोई चिंता नहीं है। देश के अंदर बेरोजगारी बढ़ रही है, महंगाई बढ़ रही है और लोगों को आपस में हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लड़ाया जा रहा है। प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा समेत अलग-अलग पार्टियों के छात्र संगठन के अध्यक्ष भी शामिल हुए।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मिठाई दुकानों और कारखानों से 13 नमूने लिए, दो इकाइयों में सफाई की कमी; तीन किलो खराब प्याज नष्ट

Newsdesk

कचरा वाहनों को पर्याप्त डीजल न मिलने का विपक्ष का आरोप, महापौर बोले निगम के पास धन की कमी नहीं

Newsdesk

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

Leave a Comment